द इंडियन व्यू

लॉर्ड्स में तेंदुलकर को मिली 'खास जगह', क्रिकेट के मक्का में सचिन की पेंटिंग

एक बड़ी उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुई. मास्टर ब्लास्टर की ये उपलब्धि लॉर्ड्स में लगी उनकी पेन्टिंग से जुड़ी है. मतलब सचिन तेंदुलकर अब हमेशा के लिए लॉर्ड्स में दिखाई देंगे. @BCCI लॉर्ड्स में लगी अपनी पेन्टिंग का…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
1 min read
लॉर्ड्स में तेंदुलकर को मिली 'खास जगह', क्रिकेट के मक्का में सचिन की पेंटिंग

एक बड़ी उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुई. मास्टर ब्लास्टर की ये उपलब्धि लॉर्ड्स में लगी उनकी पेन्टिंग से जुड़ी है. मतलब सचिन तेंदुलकर अब हमेशा के लिए लॉर्ड्स में दिखाई देंगे.

@BCCI

लॉर्ड्स में लगी अपनी पेन्टिंग का उद्घाटन सचिन तेंदुलकर ने खुद किया. इस दौरान उनके साथ एमसीसी चेयरमैन मार्क निकोलस भी मौजूद रहे. सचिन तेंदुलकर ने भले ही टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

https://twitter.com/BCCI/status/1943241155224735994

मगर उनके नाम लॉर्ड्स में एक भी शतक नहीं है. शतक नहीं होने के चलते उनका नाम लॉर्ड्स के ऑनरबोर्ड पर भी नहीं है. मगर अब वो इस स्टेडियम की दीवारों पर दिखेंगे.

https://twitter.com/sachin_rt/status/1943254154497176046

सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स के मैदान पर 5 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.66 की औसत से 195 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर अकेले क्रिकेटर नहीं जिनकी पेंटिंग लॉर्ड्स ग्राउंड की दीवार पर लगी है. उनसे पहले शेन वॉर्न की पेंटिंग भी वहां लग चुकी है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।