लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत-इंग्लैंड दोनों की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त, केएल राहुल ने जड़ा शतक
लंदन : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। इस टेस्ट मैच की सबसे बड़ी विशेषता यह रही…

लंदन : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। इस टेस्ट मैच की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी में समान 387 रन बनाए, जिससे मुकाबला अब पूरी तरह से संतुलित हो गया है।
तीसरे दिन भारत ने 145/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को मजबूती प्रदान करते हुए चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की। इस दौरान राहुल ने अपने टेस्ट करियर का दसवां शतक जड़ा। वह 100 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पंत ने तेजतर्रार अंदाज में 74 रन बनाए, लेकिन एक लापरवाह रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए।
भारत ने 254 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद रवींद्र जडेजा (72) और नितीश कुमार रेड्डी (34) ने छठे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर टीम को आगे बढ़ाया। नितीश के आउट होने के बाद जडेजा और वाशिंगटन सुंदर (23) ने सातवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
हालांकि भारत ने 376 रन पर अपना सातवां विकेट गंवाया, और उसके बाद सिर्फ 11 रनों के भीतर शेष तीन विकेट भी गंवा दिए। भारत की पूरी पारी 387 रनों पर समाप्त हुई। इंग्लैंड की तरह भारत की पारी भी उतने ही स्कोर पर समाप्त होने के बाद मैच एक बार फिर शुरुआत की स्थिति पर पहुंच गया।
इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को दो-दो सफलता मिली। वहीं, ब्रेंडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
