द इंडियन व्यू

लिवरपूल ने डिओगो जोटा की जर्सी नंबर 20 को किया रिटायर

नई दिल्ली : लिवरपूल ने पिछले सप्ताह कार दुर्घटना में डिओगो जोटा की मृत्यु के बाद उनके द्वारा पहनी गई जर्सी नंबर 20 को रिटायर कर दिया है। क्लब ने जोटा के सम्मान में सभी स्तरों पर जर्सी नंबर 20 को रिटायर करने का ऐलान किया…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
2 min read
लिवरपूल ने डिओगो जोटा की जर्सी नंबर 20 को किया रिटायर

नई दिल्ली : लिवरपूल ने पिछले सप्ताह कार दुर्घटना में डिओगो जोटा की मृत्यु के बाद उनके द्वारा पहनी गई जर्सी नंबर 20 को रिटायर कर दिया है। क्लब ने जोटा के सम्मान में सभी स्तरों पर जर्सी नंबर 20 को रिटायर करने का ऐलान किया है। 28 साल के पुर्तगाली फुटबॉलर जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा (जो स्वयं फुटबॉल खिलाड़ी थे) की स्पेन के उत्तर-पश्चिमी शहर जमोरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

शुक्रवार को लिवरपूल ने कहा कि महिला टीम और अकादमी सहित क्लब के सभी स्तरों पर उनके नंबर को रिटायर कर दिया जाएगा।

प्रीमियर लीग क्लब ने एक बयान में कहा, "यह वह नंबर था जिसे वह गर्व और विशिष्टता के साथ पहनते थे और इस प्रक्रिया में हमें अनगिनत जीत दिलाते रहे। जोटा ने अभी-अभी अपने करियर का सबसे सफल सत्र पूरा किया था- जिसमें उन्होंने लिवरपूल को रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 20वां इंग्लिश लीग खिताब दिलाया था और पुर्तगाल के साथ यूईएफए नेशंस लीग जीती थी। डिओगो जोटा हमेशा लिवरपूल फुटबॉल क्लब के नंबर 20 खिलाड़ी रहेंगे।"

डिओगो जोटा ने कुल मिलाकर लिवरपूल के लिए 182 मैच खेले और 65 गोल दागे। साथ ही प्रीमियर लीग के साथ-साथ एफए कप और इंग्लिश लीग कप भी जीता।

लिवरपूल ने कहा कि उसने उनके परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद यह फैसला लिया।

लिवरपूल के मालिक फेनवे स्पोर्ट्स के फुटबॉल सीईओ माइकल एडवर्ड्स ने कहा, "एक क्लब के रूप में हम सभी अपने समर्थकों की भावनाओं से अच्छी तरह वाकिफ थे और हमने भी बिल्कुल वैसा ही महसूस किया।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि लिवरपूल फुटबॉल क्लब के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी व्यक्ति को ऐसा सम्मान दिया गया है। इसलिए, हम कह सकते हैं कि यह एक अनोखे और अद्भुत व्यक्ति के लिए एक अनूठी श्रद्धांजलि है। इस टीम नंबर को रिटायर करके, हम इसे शाश्वत बना रहे हैं और इसलिए इसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।"

लिवरपूल और पुर्तगाल के खिलाड़ी पिछले सप्ताहांत जोटा और उनके भाई के अंतिम संस्कार में उनके परिवार और दोस्तों के साथ शामिल हुए। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए क्लब के एनफील्ड स्टेडियम के बाहर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।