द इंडियन व्यू

रियल मैड्रिड को झटका : बेलिंगहैम की सर्जरी, सीज़न की शुरुआत में नहीं दिखेंगे

रियल मैड्रिड मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम ने अपने कंधे की सफल सर्जरी करवाई है। ऐसे में बेलिंगहैम को कम से कम छह हफ्तों के लिए मैदान से दूर रहना होगा। वह ला लीगा के शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे। @realmadriden नवंबर 2023 से…

Ragwendra P Singh
July 17, 2025
2 min read
रियल मैड्रिड को झटका : बेलिंगहैम की सर्जरी, सीज़न की शुरुआत में नहीं दिखेंगे

रियल मैड्रिड मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम ने अपने कंधे की सफल सर्जरी करवाई है। ऐसे में बेलिंगहैम को कम से कम छह हफ्तों के लिए मैदान से दूर रहना होगा। वह ला लीगा के शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे।

@realmadriden

नवंबर 2023 से बेलिंगहैम को कंधे में तकलीफ थी। ला लीगा मैच के दौरान उनका कंधा खिसक गया था। बेलिंगहैम अपनी जर्सी के नीचे सपोर्ट ब्रेस पहनकर खेलते रहे। बेलिंगहैम ने क्लब वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी कराने का फैसला किया था, रियल मैड्रिड के लिए उस टूर्नामेंट में खेल सकें।

उनकी टीम सेमीफाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन से हारकर बाहर हुई थी। अपने बयान में रियल मैड्रिड ने बताया, "बार-बार होने वाले खिसकाव की समस्या के इलाज के लिए जूड बेलिंगहैम के कंधे की सर्जरी हुई। ऑपरेशन डॉक्टर मैनुएल लेयेस और एंड्रयू वालेस ने रियल मैड्रिड मेडिकल सर्विसेज की निगरानी में किया।

https://twitter.com/realmadriden/status/1945514013372359160

बेलिंगहैम रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे, जिसके बाद ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे।" स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड नए मैनेजर शाबी अलोंसो के नेतृत्व में है। टीम 19 अगस्त को ओसासुना के खिलाफ घरेलू मैच से ला लीगा सीजन की शुरुआत करेगी।

बेलिंगहैम न सिर्फ शुरुआती लीग मुकाबलों से बाहर रहेंगे, बल्कि कुछ चैंपियंस लीग मुकाबले और सितंबर में इंग्लैंड के अंडोरा और सर्बिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स मिस कर सकते हैं। जूड बेलिंगहैम ने बोरुसिया डॉर्टमंड से रियल मैड्रिड आने के बाद अब तक सभी प्रतियोगिताओं में क्लब के लिए 100 मुकाबले खेले हैं।

अपने डेब्यू सीजन 2023-24 से अब तक उन्होंने 38 गोल दागने के साथ 27 असिस्ट दिए, जिससे वह रियल मैड्रिड के लिए एक अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। बेलिंगहैम के अक्टूबर के अंत में होने वाले सीजन के पहले ‘एल क्लासिको’ में बार्सिलोना के खिलाफ वापसी की उम्मीद है।

बेलिंगहैम के अक्टूबर के अंत में बार्सिलोना के खिलाफ सीजन के पहले क्लासिको में वापसी करने की उम्मीद है। हालांकि, वह 29 सितंबर को एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ होने वाला डर्बी मुकाबला मिस कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।