राहुल गांधी विदेश में खराब करते हैं देश की इज्जत : मोहन यादव
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी का रिकॉर्ड रहा है कि वह विदेशों में देश की इज्जत खराब करते…

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी का रिकॉर्ड रहा है कि वह विदेशों में देश की इज्जत खराब करते हैं।
राजधानी भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी द्वारा बोस्टन में चुनाव आयोग को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी का रिकॉर्ड रहा है कि वह देश की इज्जत बाहर जाकर बिगाड़ते हैं। बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें कि इस बार वह बाहर जाकर ऐसा न करें, फिर भी यह राहुल गांधी की इच्छा पर है।
उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वह दुनिया में देश की टोपी उछालने का काम न करें। राहुल गांधी को राजनीति करनी है तो देश के अंदर करें।
मोहन यादव ने कहा, आप संसद सदस्य हैं। जो बात रखनी है, वहां रखें। विदेश में ऐसा कोई नेता नहीं है जो अपने देश का बाहर इस तरह माहौल बनाता हो। यह कांग्रेस का चरित्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे अपने नेता को नियंत्रण में रखें।
राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ न दिए जाने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का रुख स्पष्ट है, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के स्टैंड पर हम कायम भी हैं। इस मामले में हमने सॉलिसिटर जनरल से भी कहा है कि पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में ओबीसी आयोग की जो रिपोर्ट आई थी, उसके परीक्षण के साथ-साथ ओबीसी आरक्षण को लेकर जितनी भी याचिकाएं लगी हैं, उन सभी से हम संवाद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सबका उद्देश्य सर्वहारा वर्ग का विकास है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि अच्छे परिणाम आएंगे। ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि राज्य सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देना ही नहीं चाहती।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास
भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…
