राउंडग्लास गोल्फ अकादमी की मन्नत बरार ने जीता अपना पहला पेशेवर खिताब
चंडीगढ़: राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी की मन्नतबरार ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर 2026 के लेग-8 में अपना पहला पेशेवर खिताब जीतकर भारतीय गोल्फ जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 से 19 जून…

चंडीगढ़: राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी की मन्नतबरार ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर 2026 के लेग-8 में अपना पहला पेशेवर खिताब जीतकर भारतीय गोल्फ जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 से 19 जून 2026 तक बेंगलुरु गोल्फ क्लब के 5,406 यार्डलंबे और पार-68 के चुनौतीपूर्ण कोर्स पर आयोजित किया गया।
मन्नत ने तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में शानदार धैर्य, सटीक शॉट्स और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले के बीच खुद को शीर्ष दावेदारों में बनाए रखा।
बनाकर बेंगलुरु गोल्फ क्लब में एक स्ट्रोक से रोमांचक जीत दर्ज की
टूर्नामेंट के अंतिम चरण में शौकिया खिलाड़ी ज़ारा आनंद और लावण्याजा दौन बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन शुक्रवार को मन्नत ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए सात-अंडर-पार 61 का शानदार अंतिम राउंड खेला और लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं।
उनके इस शानदार अंतिम दौर की बदौलत उनका कुल स्कोर 196 (67-68-61) रहा, जिससे उन्होंने विधात्री उर्स को एक स्ट्रोक से पीछे छोड़ते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। विधात्री उर्स ने भी अंतिम दिन 63 का बेहतरीन स्कोर बनाकर कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन 197 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं शौकिया खिलाड़ी ज़ाराआनंद 199 के कुल स्कोर के साथ चैंपियन से तीन स्ट्रोक पीछे रहते हुए तीसरे स्थान पर रहीं। यह ऐतिहासिक जीत मन्नतबरार की अपार प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को दर्शाती है।
साथ ही यह राउंडग्लास गोल्फ अकादमी द्वारा खिलाड़ियों के लिए विकसित किए गए उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण और प्रदर्शन-केंद्रित वातावरण की सफलता का भी प्रमाण है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
