इंटरनेशनल यूथ हॉकी कप की ट्रॉफी जीत राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने रचा इतिहास
चंडीगढ़ : राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचते हुए सिडनी में आयोजित इंटरनेशनल यूथ हॉकी कप 2026 (अंडर-18) का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल में अकादमी ने मेज़बान…

चंडीगढ़ : राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचते हुए सिडनी में आयोजित इंटरनेशनल यूथ हॉकी कप 2026 (अंडर-18) का खिताब अपने नाम कर लिया।
शनिवार को खेले गए फाइनल में अकादमी ने मेज़बान एनएसडब्ल्यू सिंघ्स को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हॉकी अकादमी बनने का गौरव हासिल किया।
कोच विकास पाल और टीम मैनेजर एवं ओलंपियन संजीव कुमार के नेतृत्व में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए शानदार आक्रामक हॉकी और बेहतरीन सामरिक कौशल का प्रदर्शन किया।
फाइनल का पहला क्वार्टर गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन दूसरे क्वार्टर में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने चार गोल दागकर मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया। अमनदीप ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम का खाता खोला।
ऑस्ट्रेलिया में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हॉकी अकादमी बनी
इसके दो मिनट बाद अनुराग सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद गौतम (25वां मिनट) और रज्जाक अली (29वां मिनट) ने शानदार फील्ड गोलकर हाफ टाइम तक टीम को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में भी अकादमी ने अपना दबदबा बनाए रखा। तीसरे क्वार्टर में वरिंदर सिंह ने 45वें मिनट में टीम का पांचवां गोल किया। इसके बाद अंतिम मिनट (60वें) में अमनदीप ने अपना दूसरा और टीम का छठा गोल दागकर 6-0 की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर दी।
यह जीत राउंडग्लास हॉकी अकादमी के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन का शानदार समापन रही। अकादमी ने अपने अभियान की शुरुआत एनएसडब्ल्यू लायंस पर 8-0 की जीत से की थी।
इसके बाद टीम मजुलाह सिंगापुर को 5-0, एनएसडब्ल्यू सिंघ्स को 5-2, बॉबी अकादमी को 6-1 और शेपार्टन हॉकी अकादमी को 7-1 से हराकर लीग चरण का समापन किया। फाइनल में 6-0 की जीत के साथ भारतीय टीम ने छह मैचों में कुल 37 गोल दागे।
यह वर्ष 2026 में राउंड ग्लास हॉकी अकादमी का दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब है। इससे पहले मई में अकादमी ने केन्या में आयोजित सिख यूनियन क्लब नैरोबी शताब्दी समारोह हॉकी टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
