मोहम्मद सिराज पर आईसीसी का डंडा : लॉर्ड्स टेस्ट में आउट करने के बाद जश्न मनाना पड़ा महंगा
लंदन के लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है, आखिरी दिन के खेल से कुछ घंटे पहले आईसीसी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर तगड़ा फाइन ठोका है। © AFP मोहम्मद सिराज ने एक हरकत इंग्लैंड…

लंदन के लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है, आखिरी दिन के खेल से कुछ घंटे पहले आईसीसी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर तगड़ा फाइन ठोका है।

मोहम्मद सिराज ने एक हरकत इंग्लैंड के बल्लेबाज को आउट करने के बाद की थी। इसके लिए आईसीसी ने उन पर जुर्माना ठोका है। मोहम्मद सिराज की 15 फीसदी मैच फीस काटी जाएगी। इसके अलावा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की गई है।
आईसीसी ने जानकारी दी है कि मोहम्मद सिराज को रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के चौथे दिन आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इस वजह से उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
सिराज को प्लेयर्स एंड प्लेयर्स सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो "किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, ऐक्शन या जेस्चर का उपयोग करने या बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काने" से संबंधित है।
सिराज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है, जो 24 महीने की अवधि में उनका दूसरा अपराध था, जिससे 24 महीने की अवधि में उनके डिमेरिट अंकों की संख्या दो हो गई है। सिराज को अपना पिछला डिमेरिट अंक 7 दिसंबर 2024 को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान मिला था।
रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में ये घटना हुई थी, जब मोहम्मद सिराज ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट करने के बाद आउट हुए बल्लेबाज के करीब आकर कुछ ज्यादा ही जोरदार अंदाज में जश्न मनाया था।
सिराज ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में उनके खिलाफ अब कोई सुनवाई नहीं होगी। बता दें कि अगर चार पॉइंट्स आपके डिमेरिट खाते में 24 महीने के भीतर जुड़ते हैं तो आपको एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 मैचों के लिए बैन किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
