मुख्यमंत्री यादव और कमलेश डी. पटेल को आज विक्रम विश्वविद्यालय देगा डी लिट् उपाधि
भोपाल। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के इतिहास में आज चैत्र नववर्ष संवत् प्रतिपदा का दिन महत्वपूर्ण बनने जा रहा है। अपनी अध्ययन शीलता, शिक्षा और सुशासन के गुणों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण हस्ताक्षर बन चुके इसी…

भोपाल। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के इतिहास में आज चैत्र नववर्ष संवत् प्रतिपदा का दिन महत्वपूर्ण बनने जा रहा है। अपनी अध्ययन शीलता, शिक्षा और सुशासन के गुणों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण हस्ताक्षर बन चुके इसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के वैश्विक अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल को डी. लिट् (मानद उपाधि) की उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्विविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और कुलगुरू प्रो. अर्पण भारद्वाज यह उपाधि प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2007 में यानी 18 साल पूर्व विश्वविद्यालय ने अंतिम बार मानद उपाधि प्रदान की थी। इसके साथ ही विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित हो रहे 29वे दीक्षांत समारोह मे 169 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें 70 विद्यार्थियों को उपाधि और 99 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जिले के विधायकगण और कार्यपरिषद सदस्य उपस्थित रहेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इससे पहले भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, ले. कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर, पूर्व न्यायाधीश रमेशचंद्र लहोटी, सोमयाजी दीक्षित, इफको के प्रबंध निदेशक उदयशंकर अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और पद्मभूषण डॉ. अनिल कोहली को यह उपाधि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गत वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोहों को ख्यातिप्राप्त विद्वानों ने संबोधित किया। इनमें जवाहरलाल नेहरू, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सर सीपी रामास्वामी अय्यर, डॉ. कालूलाल श्रीमाली, पं. द्वारकाप्रसाद मिश्र, पं. कुंजीलाल दुबे, बाबू जगजीवनराम, डॉ. गोविंद नारायण सिंह, महादेवी वर्मा, इंदिरा गांधी, डॉ. सरोजिनी महिषी, डॉ. गोपाल स्वरूप पाठक, प्रो. नुरुल हसन, डॉ. हरगोविंद खुराना और डॉ. सतीश चंद्रा, ए पी जे अब्दुल कलाम आदि शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास
भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…
