द इंडियन व्यू

माएडा और एलंगा के गोल, रोमांचक ड्रॉ के साथ दोनों टीमों की नॉकआउट में एंट्री

फीफा वर्ल्ड कप में जापान और स्वीडन के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। हालांकि, डलास स्टेडियम में इस नतीजे के बावजूद जापान और स्वीडन की टीमों ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है। मैच की शुरुआत से पहले…

Ragwendra P Singh
June 26, 2026
2 min read
माएडा और एलंगा के गोल, रोमांचक ड्रॉ के साथ दोनों टीमों की नॉकआउट में एंट्री

फीफा वर्ल्ड कप में जापान और स्वीडन के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। हालांकि, डलास स्टेडियम में इस नतीजे के बावजूद जापान और स्वीडन की टीमों ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है।

मैच की शुरुआत से पहले ही जापान इस बात को अच्छे से जानता था कि नॉकआउट में पहुंचने के लिए टीम को स्वीडन के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ खेलना होगा। स्वीडन को सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी।

मुकाबला बराबरी पर खत्म होने के बावजूद स्वीडन भी आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर अगले दौर में पहुंच गया है। ग्रुप एफ में दूसरे नंबर पर रहने वाली जापान टीम की भिड़ंत 30 जून को ब्राजील के साथ होगी, जबकि स्वीडन को अभी अपने अगले प्रतिद्वंद्वी का इंतजार करना होगा।

@FIFAWorldCup

पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, किसी को भी गोल करने में सफलता हाथ नहीं लगी। जापान ने शुरुआत से ही गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और लगातार स्वीडन के डिफेंस पर दबाव बनाया। डाइजेन माएडा का हेडर थोड़ा बाहर चला गया, जबकि युकिनारी सुगावारा और कीटो नाकामुरा के प्रयासों को स्वीडिश गोलकीपर जैकब जेटरस्ट्रॉम ने शानदार तरीके से रोक दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद जापान ने आखिरकार बढ़त हासिल कर ली। 56वें मिनट में रित्सु दोआन के बेहतरीन थ्रू पास पर डाइजेन माएडा ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, स्वीडन ने जापान की लीड को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रहने दिया।

मैच के 62वें मिनट में एंथनी एलंगा ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। एलंगा ने दाएं विंग से शानदार दौड़ लगाई, अंदर की ओर कट किया और बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट के कोने में पहुंचा दिया।

स्वीडन ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। टीम के स्टार स्ट्राइकर अलेक्जेंडर इसाक ने हेडर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन जापान के गोलकीपर जायन सुजुकी ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को बार के ऊपर धकेल दिया।

सुजुकी ने एलंगा के एक और खतरनाक प्रयास को भी रोककर अपनी टीम को हार से बचाया। जापान ने ग्रुप एफ में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि स्वीडन भी सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में जगह बनाकर नॉकआउट दौर में पहुंचने में सफल रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।