द इंडियन व्यू

महिला टी20 विश्व कप 2026 : उलटफेर से बची न्यूज़ीलैंड की टीम, आयरलैंड को 4 रन से हराया

साउथम्पटन : महिला टी20 विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार देर रात बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। लगातार दो हार के बाद दबाव में उतरी…

Ragwendra P Singh
June 20, 2026
2 min read
महिला टी20 विश्व कप 2026 : उलटफेर से बची न्यूज़ीलैंड की टीम, आयरलैंड को 4 रन से हराया

साउथम्पटन : महिला टी20 विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार देर रात बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। लगातार दो हार के बाद दबाव में उतरी न्यूज़ीलैंड टीम अंत तक संघर्ष करती रही और मुश्किल मुकाबले में दो अहम अंक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी उम्मीदें कायम रखीं।

 

141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन कप्तान गैबी लुईस और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को न्यूज़ीलैंड के हाथों से लगभग छीन लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 110 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

 

ऑर्ला प्रेंडरगास्ट ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 2 विकेट लिए और फिर 53 गेंदों पर 59 रन बनाए। वहीं कप्तान गैबी लुईस ने 53 गेंदों में 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

 

एक समय आयरलैंड को अंतिम चार ओवर में 34 रन चाहिए थे और उसके नौ विकेट शेष थे। लेकिन यहीं से न्यूज़ीलैंड ने वापसी की। जेस केर और कप्तान अमेलिया केर ने दबाव बनाया। अमेलिया ने 18वें ओवर में दो विकेट लेकर मुकाबले का रुख बदल दिया।

 

आखिरी ओवर में आयरलैंड को 15 रन चाहिए थे। कप्तान अमेलिया केर ने अनुभवी सूजी बेट्स को गेंद सौंपी। सूजी ने शानदार संयम दिखाते हुए बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट नहीं लगाने दिए और मुकाबला न्यूज़ीलैंड के पक्ष में कर दिया। आयरलैंड अंतिम गेंद पर 6 रन नहीं बना सकी और जीत से सिर्फ चार रन दूर रह गई।

 

इससे पहले न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम सिर्फ 10 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी। ऑर्ला प्रेंडरगास्ट और कारा मरे ने शुरुआती झटके दिए। इसके बाद ब्रुक हॉलिडे और इज़ी शार्प ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

 

इज़ी शार्प ने 28 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि ब्रुक हॉलिडे ने 34 रन की अहम पारी खेली। अंतिम ओवरों में न्यूज़ीलैंड ने तेजी से रन जोड़े और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

 

संक्षिप्त स्कोर:

 

न्यूज़ीलैंड – 140/6 (20 ओवर)

 

इज़ी शार्प 36, ब्रुक हॉलिडे 34

 

ऑर्ला प्रेंडरगास्ट 2/26, कारा मरे 2/26

 

आयरलैंड – 136/4 (20 ओवर)

 

ऑर्ला प्रेंडरगास्ट 59, गैबी लुईस 58

 

अमेलिया केर 2/23

 

परिणाम: न्यूज़ीलैंड 4 रन से विजयी

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।