मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में संपत्ति के सर्वे का काम भी शुरू : रामेश्वर शर्मा
भोपाल। संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कई स्थानों पर हो रहे विरोध पर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिन्होंने मुसलमानों की नेतागिरी कर जमीन पर…

भोपाल। संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कई स्थानों पर हो रहे विरोध पर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिन्होंने मुसलमानों की नेतागिरी कर जमीन पर कब्जा किया था और हाथों में पत्थर देने का काम कर रहे थे, उनमें जमीन छिनने से बिलबिलाहट है।
वक्फ संशोधन कानून बनने के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा हुआ। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो भी लोग हंगामा कर रहे हैं, उन्हें करने दीजिए, संपत्ति तो भारत की है। इन जमीनों पर खानदानों ने कब्जा कर रखा है। जब भी खानदानों से जमीन छिनती है, तो वह बिलबिलाते हैं। वर्तमान में मुसलमानों की संपत्ति पर मुसलमानों की लीडरशिप करके मुसलमानों के हाथ में पत्थर दे रहे थे, जो उनके कब्जे में थी। जब उनके कब्जे से यह संपत्ति छिन रही है, तो वह चाहे हैदराबाद में हो या कश्मीर में, चिल्ला रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कब्जा करने वाले खानदानों से संपत्ति ली जाएगी और गरीबों में बांटी जाएगी, पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी, स्कूल देंगे, अस्पताल देंगे, पक्के मकान देंगे और बच्चों को खेलने के लिए मैदान दिए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर में भाजपा विधायकों को निशाना बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें कोई निशाना नहीं बना सकता। वैसे तो हम भगत सिंह का वह खून हैं, जो एक बूंद जमीन पर गिरता है तो छह भगत सिंह पैदा करता है। देश में वक्फ कानून में संशोधन किया गया है। इसे संसद और राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में संपत्ति के सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में इन संपत्तियों पर किन लोगों ने कब्जा किया है, यह बात सामने आएगी और कब्जे हटाए जाएंगे। उससे पहले कई स्थानों पर विरोध हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास
भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…
