मध्य प्रदेश सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध : मंगु भाई पटेल
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के अवसर पर अपने अभिभाषण में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब, युवा, अन्नदाताओं और नारी कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है।…

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के अवसर पर अपने अभिभाषण में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब, युवा, अन्नदाताओं और नारी कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञान का मंत्र दिया है, ज्ञान का अर्थ है गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी। इन चार वर्गों के कल्याण के लिए मध्य प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। साथ ही सरकार ने चार मिशन युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तीकरण मिशन प्रारंभ कर दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी के कल्याण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
राज्यपाल ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने बहुआयामी गरीबी का सूचकांक कम करने के उद्देश्य से गरीब कल्याण मिशन प्रारंभ किया है, वहीं युवाओं के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से युवा उन्मुखीकरण की गतिविधियों को समन्वित रूप से एक ही मंच पर लाने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शुरू किया गया है। महिलाओं के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से देवी अहिल्याबाई नारी सशक्तीकरण मिशन की शुरुआत की गई है। इसके अलावा किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत प्रदेश की उपज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जा रहा है।
उन्होंने नदी जोड़ो योजना का जिक्र करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में केन-बेतवा जोड़ो योजना से वहां की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। इसके अलावा पार्वती, काली सिंध, चंबल नदी जोड़ो योजना से 11 जिले लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान की जाती है। शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। गंभीर मरीजों के लिए पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख ग्रामीण आवास का निर्माण पूर्ण किया गया है। वहीं, 13 लाख आवास का निर्माण जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास
भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…
