द इंडियन व्यू

मऊगंज के कलेक्टर-एसपी को हटाने के बाद सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दी हिदायत

भोपाल। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हुई हिंसक घटना के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। मऊगंज…

Ragwendra P Singh
March 19, 2025
2 min read
मऊगंज के कलेक्टर-एसपी को हटाने के बाद सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दी हिदायत

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हुई हिंसक घटना के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

मऊगंज के शाहपुर क्षेत्र के गड़रा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक की मौत हो गई थी। इसके अलावा, एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मऊगंज के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर संजय जैन को भेजा गया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर की जगह दिलीप सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों प्रमुख अधिकारियों को मंगलवार देर रात को हटाया गया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना के संदर्भ में कल देर रात जिले के कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।

उन्होंने आगे कहा, घटनास्थल पर प्रभारी मंत्री को भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रदेश के सभी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

पिछले दिनों हुए एक हादसे के बाद एक युवक की हत्या की गई थी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दल पर भीड़ ने हमला किया था। इसमें सहायक उपनिरीक्षक रामचरण गौतम की जान चली गई थी। वहीं, कई पुलिसकर्मियों को जलाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती है। वहीं, इस हिंसक घटना में शामिल लोगों की तलाश भी जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…