द इंडियन व्यू

भारतीय राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप: कोयंबटूर में ऐश्वर्या पिस्से को झटका, चैंपियनशिप में बढ़त बरकरार

कोयंबटूर : भारत की अग्रणी मोटरस्पोर्ट्स स्टार और 3 बार की एफआईएम वर्ल्ड चैंपियन ऐश्वर्या पिस्से को भारतीय राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) 2डब्ल्यू 2025 के चौथे राउंड में तकनीकी नियमों के उल्लंघन के चलते रिटायर…

Ragwendra P Singh
July 13, 2025
1 min read
भारतीय राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप: कोयंबटूर में ऐश्वर्या पिस्से को झटका, चैंपियनशिप में बढ़त बरकरार

कोयंबटूर : भारत की अग्रणी मोटरस्पोर्ट्स स्टार और 3 बार की एफआईएम वर्ल्ड चैंपियन ऐश्वर्या पिस्से को भारतीय राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) 2डब्ल्यू 2025 के चौथे राउंड में तकनीकी नियमों के उल्लंघन के चलते रिटायर होना पड़ा। हालांकि इस झटके के बावजूद वह अब भी महिला वर्ग में चैंपियनशिप लीड बनाए हुए हैं।

कोयंबटूर में हुए इस राउंड में ऐश्वर्या ने शानदार शुरुआत करते हुए बढ़त बना ली थी और वह जीत की ओर अग्रसर थीं। लेकिन रैली के दौरान उनकी बाइक से संबंधित एक "टेक्निकल रेगुलेशन" की समस्या सामने आई, जिसके चलते उन्हें प्रतियोगिता से हटना पड़ा।

ऐश्वर्य ने कहा कि जब आप किसी रैली में लीड कर रहे हों और उससे चैंपियनशिप की जीत तय होनी हो तो उससे हटना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन उन्होंने हमेशा माना है कि मोटरस्पोर्ट सिर्फ जीतने के बारे में नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में आप कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, यही असली परीक्षा होती है। अगला और अंतिम राउंड अब सबसे महत्वपूर्ण है।

हालांकि नियम उल्लंघन के चलते उन्हें इस राउंड में कोई अंक नहीं मिले, लेकिन पिछले तीन राउंड्स में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते ऐश्वर्या अब भी अंक तालिका में शीर्ष पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।