द इंडियन व्यू

यूरोपीय टूर : भारत ए हॉकी टीम ने फ्रांस को हराया, लगातार तीसरी जीत

भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को फ्रांस को 3-2 से हराकर मौजूदा यूरोपीय दौरे पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। फॉरवर्ड आदित्य अर्जुन लालगे ने दो गोल किए जबकि बॉबी सिंह धामी ने गोल किया। @TheHockeyIndia फ्रांस के लिए दोनों…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
1 min read
यूरोपीय टूर : भारत ए हॉकी टीम ने फ्रांस को हराया,  लगातार तीसरी जीत

भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को फ्रांस को 3-2 से हराकर मौजूदा यूरोपीय दौरे पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। फॉरवर्ड आदित्य अर्जुन लालगे ने दो गोल किए जबकि बॉबी सिंह धामी ने गोल किया।

@TheHockeyIndia

फ्रांस के लिए दोनों गोल क्लेमेंट ने किए। लालगे ने पहले मैदानी गोल किया और फिर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि बॉबी ने बाद में गोल किया।

भारत ए रविवार को फिर फ्रांस से भिड़ेगा। यूरोप दौरे में अभी उसके पांच मैच बाकी हैं। टीम ने पहले आयरलैंड को दो बार और फ्रांस को एक बार हराया था। फ्रांस के खिलाफ मैच के अलावा भारत ए नीदरलैंड्स के खिलाफ दो और इंग्लैंड तथा बेल्जियम के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।