ब्रॉबी चमके, नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप एफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप एफ में पहले स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बनाई है। नीदरलैंड्स ने…

फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप एफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप एफ में पहले स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बनाई है।
नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच के तीसरे ही मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। नीदरलैंड्स को यह गोल ट्यूनीशिया से तोहफे में मिला। ट्यूनीशिया के कप्तान एलीस स्कीरी डेनजेल डमफ्रीज के क्रॉस को रोकने की कोशिश में गेंद को अपने ही गोल पोस्ट में मार बैठे।
इसके बाद मुकाबले के सातवें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने टीम की बढ़त को जल्द ही 2-0 कर दिया। ब्रॉबी का यह विश्व कप का तीसरा गोल रहा। 58 वर्ल्ड कप मैचों में यह पहला मौका रहा, जब नीदरलैंड्स ने किसी मैच के शुरुआती सात मिनट में दो गोल किए।

वर्जिल वैन डाइक की फ्री किक ब्रॉबी ने शानदार हेडर की मदद से गोल में तब्दील किया। पहले हाफ में ट्यूनीशिया ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन टीम नीदरलैंड्स के डिफेंस को नहीं भेद सकी। इस्माइल गार्बी को गोल करने का शानदार मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से बाहर चला गया।
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ट्यूनीशिया ने गोल करते हुए मैच में वापसी की। हैनिबल मेजबरी के कॉर्नर पर हेजम मस्तूरी ने बेहतरीन हेडर के साथ स्कोर को 2-1 किया। मगर नीदरलैंड्स ने मैच का तीसरा गोल दागते हुए एक बार फिर अपनी बढ़त को बढ़ा लिया। जान पॉल वैन हेके ने मैच के 62वें मिनट में नीदरलैंड्स की ओर से तीसरा गोल किया।
नीदरलैंड्स ने इसके बाद अपने डिफेंस को मजबूत बनाए रखा और ट्यूनीशिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। नीदरलैंड्स ग्रुप एफ में 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट के साथ टॉप पर रही, जबकि ट्यूनीशिया पहले ही नॉकआउट स्टेज की रेस से बाहर हो चुकी है। राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड्स की भिड़ंत 30 जून को मोरक्को के साथ होगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
