"किसी की बीवी का फोन है..." प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह का मज़ेदार पल वायरल
स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। साभार :…

स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का है।

पीसी के दौरान जसप्रीत बुमराह किसी सवाल का जवाब दे रहे होते हैं, इस दौरान उनके पास पड़े एक फोन पर कॉल आता है। बुमराह बताते हैं कि किसी की वाइफ का कॉल आ रहा है, लेकिन फिर वह फोन को साइलेंट कर देते हैं और बोलते हैं कि मैं उठाऊंगा नहीं।
बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घटना आम है। रिपोर्ट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में आवाज रिकॉर्ड करने के लिए फोन को खिलाड़ी या बॉलीवुड सेलिब्रिटी के पास रख देते हैं।
https://www.instagram.com/icc/reel/DL_ggiBPYa2/
कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तो फोन उठाकर बात भी कर लेते हैं, मगर बुमराह ने ऐसा करने से मना कर दिया। जसप्रीत बुमराह बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते दिखे, “किसी की बीवी का फोन आ रहा है... लेकिन मैं फोन नहीं उठाऊंगा। मैंने उसे ऐसे ही छोड़ दिया है।”
बुमराह का ध्यान इन फोन की वजह से भटक गया और वह सवाल ही भूल गए जिसका वह जवाब दे रहे थे। जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया। इस ऐतिहासिक मैदान पर यह उनका पहला 5 विकेट हॉल था।
इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उनका नाम लॉर्ड्स के ओनर्स बोर्ड पर लिखा जाएगा। बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत इंग्लैंड को 387 के स्कोर पर समेटने में कामयाब रही। जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 145 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। केएल राहुल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर हैं, उनका साथ ऋषभ पंत दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
