फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम : प्रज्ञानानंद और एरिगैसी क्वार्टर फाइनल में, कार्लसन खिताबी दौड़ से बाहर
नई दिल्ली : भारत के आर. प्रज्ञानानंद और अर्जुन एरिगैसी ने गुरुवार को लास वेगास में चल रहे फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रज्ञानानंद ने ग्रुप व्हाइट में 4.5 अंकों के साथ शीर्ष…

नई दिल्ली : भारत के आर. प्रज्ञानानंद और अर्जुन एरिगैसी ने गुरुवार को लास वेगास में चल रहे फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रज्ञानानंद ने ग्रुप व्हाइट में 4.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान साझा किया, जबकि एरिगैसी ने ग्रुप ब्लैक में तीसरा स्थान हासिल किया।
पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा। वह ग्रुप व्हाइट में पांचवें स्थान पर रहे और खिताब की दौड़ से बाहर हो गए। प्रज्ञानानंद ने चौथे राउंड में सफेद मोहरों से खेलते हुए ग्रैंड स्लैम में टॉप पर चल रहे कार्लसन को हराकर अपनी क्वालिफिकेशन पक्की की।
कार्लसन के पास क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का एक और मौका था, जब वह लेवोन अरोनियन के साथ समान अंकों पर पहुंचे लेकिन प्लेऑफ में वह चूक गए और अब वे टूर्नामेंट में अधिकतम तीसरा स्थान ही हासिल कर सकते हैं।
अर्जुन एरिगैसी ने ग्रुप स्टेज में कुल चार अंक अर्जित किए, जिसमें तीन जीत शामिल रहीं। उन्होंने एक मुकाबले में हमवतन विदित गुजराती को भी हराया, जो अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहे।
क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी-
ग्रुप व्हाइट: आर. प्रग्गनानंद, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, जावोखिर सिंदारोव, लेवोन अरोनियन।
ग्रुप ब्लैक: हिकारू नाकामुरा, हांस नीमैन, फाबियानो करूआना, अर्जुन एरिगैसी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
