द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोल

ह्यूस्टन : पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को दो गोल दागकर अपनी टीम को फीफा विश्व कप 2026 में उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की एकतरफा जीत दिलाई। इस शानदार जीत के साथ पुर्तगाल नॉकआउट चरण में पहुंचने के बेहद…

Ragwendra P Singh
June 24, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोल

ह्यूस्टन : पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को दो गोल दागकर अपनी टीम को फीफा विश्व कप 2026 में उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की एकतरफा जीत दिलाई। इस शानदार जीत के साथ पुर्तगाल नॉकआउट चरण में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है।

 

41 वर्षीय रोनाल्डो ने मुकाबले के छठे मिनट में गोल कर इतिहास रच दिया। वह विश्व फुटबॉल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने छह अलग-अलग विश्व कप अभियानों में गोल करने का कारनामा किया है। उनका यह सफर 2006 विश्व कप से शुरू हुआ था।

 

रोनाल्डो ने गोल करने के बाद अपना प्रसिद्ध "सियू" उत्सव मनाया और स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों का अभिवादन किया।

 

इसके बाद नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में फ्री किक पर गोल कर पुर्तगाल की बढ़त 2-0 कर दी। रोनाल्डो ने 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 3-0 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ उनके विश्व कप में कुल 10 गोल हो गए, जो किसी भी पुर्तगाली खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक गोल हैं।

 

उज़्बेकिस्तान की टीम पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आई। इटली के पूर्व विश्व कप विजेता फाबियो कानावारो के मार्गदर्शन में खेल रही टीम पुर्तगाल के आक्रामक खेल का मुकाबला नहीं कर सकी।

 

पहले हाफ में ही पुर्तगाल को चौथा गोल मिला, जब एक कॉर्नर के दौरान गेंद उज़्बेकिस्तान के गोलकीपर अब्दुवोखिद नेमातोव से टकराकर गोल में चली गई और आत्मघाती गोल दर्ज हुआ।

 

दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने दबाव बनाए रखा और 87वें मिनट में राफाएल लेआओ ने शानदार गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया।

 

मुकाबले के बाद रोनाल्डो ने कहा,"मैं बहुत खुश हूं। लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम का प्रदर्शन और हमारा आत्मविश्वास है। टीम ने शानदार खेल दिखाया और पिछले मैच की तुलना में काफी सुधार किया। व्यक्तिगत रिकॉर्ड अच्छे लगते हैं, लेकिन मेरा लक्ष्य हमेशा राष्ट्रीय टीम को उसके उद्देश्यों तक पहुंचाने में मदद करना है।"

 

पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के खिलाफ 1-1 की निराशाजनक बराबरी खेली थी, लेकिन इस जीत के साथ उसने दमदार वापसी की है।

 

अब पुर्तगाल का अंतिम ग्रुप मुकाबला शनिवार को कोलंबिया के खिलाफ होगा। वहीं कोलंबिया ने अपने पहले मैच में उज़्बेकिस्तान को 3-1 से हराया था।

 

संक्षिप्त स्कोर

 

पुर्तगाल 5-0 उज़्बेकिस्तान

 

(क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2, नूनो मेंडेस 1, आत्मघाती गोल 1, राफाएल लेआओ 1)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।