द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर नॉकआउट दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी : फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे ने सोमवार (भारतीय समयानुसार मंगलवार) को सेनेगल को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। नॉर्वे की जीत के नायक एरलिंग हालांड रहे,…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर नॉकआउट दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी : फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे ने सोमवार (भारतीय समयानुसार मंगलवार) को सेनेगल को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। नॉर्वे की जीत के नायक एरलिंग हालांड रहे, जिन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे।

 

मुकाबले की शुरुआत नॉर्वे के लिए शानदार रही। टीम को शुरुआती बढ़त मार्कस पेडर्सेन ने दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में एरलिंग हालांड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल कर नॉर्वे को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

 

हालांकि सेनेगल ने हार नहीं मानी। इस्माइला सार ने नॉर्वे के तीसरे गोल के पहले और बाद में दो गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम समय में सेनेगल ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन नॉर्वे की रक्षापंक्ति ने बढ़त बचाए रखी और टीम ने जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण का टिकट हासिल कर लिया।

 

इस जीत के साथ नॉर्वे ने अगले दौर में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया, जबकि सेनेगल की स्थिति मुश्किल हो गई है। सेनेगल दो मैचों में बिना अंक के समूह में तीसरे स्थान पर है।

 

अब सेनेगल को अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए अपने अंतिम मुकाबले में इराक के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।