फिडे महिला वर्ल्ड कप: दिव्या और हम्पी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
नई दिल्ली : भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने क्रोएशिया की तियोदोरा इंजैक को हराकर चल रहे फिडे महिला वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को हुए मुकाबले में दिव्या ने पहले गेम में…

नई दिल्ली : भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने क्रोएशिया की तियोदोरा इंजैक को हराकर चल रहे फिडे महिला वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
रविवार को हुए मुकाबले में दिव्या ने पहले गेम में काले मोहरों से खेलते हुए इंजैक को पराजित किया। इसके बाद दूसरा गेम ड्रॉ रहा, जिससे उन्हें तीसरे राउंड में जीत हासिल हुई और अगले दौर का टिकट मिला।
दिव्या के बाद सीनियर भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने पोलैंड की क्लाउडिया कुलॉन को हराया। हम्पी का पहला गेम ड्रॉ रहा, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने काले मोहरों से बाजी मार ली।
वहीं, भारत की तीन अन्य प्रतिभागी — वंतिका अग्रवाल, आर. वैषाली, और हरिका द्रोणावल्ली — भी तीसरे राउंड में मुकाबले खेल चुकी हैं, लेकिन उनके सभी गेम ड्रॉ रहे हैं।
अब सबकी निगाहें अगले दौर पर टिकी हैं, जहां भारतीय शतरंज खिलाड़ी एक और मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
