द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज मप्र के दो कलेक्टरों को करेंगे सम्मानित

इंदौर। मध्य प्रदेश के दो कलेक्टरों को आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में इंदौर संभाग के बड़वानी…

Ragwendra P Singh
April 21, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज मप्र के दो कलेक्टरों को करेंगे सम्मानित

इंदौर। मध्य प्रदेश के दो कलेक्टरों को आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के पूर्व कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास और झाबुआ जिले की वर्तमान कलेक्टर नेहा मीना को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को समग्र विकास श्रेणी और कलेक्टर नेहा मीना को "इंस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम" कैटेगरी में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन सिविल सेवकों को दिया जाता है, जिन्होंने लोक प्रशासन में अभिनव और अनुकरणीय कार्य किए हैं। विजेताओं को ट्रॉफी, स्क्रॉल और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसका उपयोग जनकल्याणकारी परियोजनाओं में किया जाएगा।इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल बड़वानी और झाबुआ जिलों के लिए है, बल्कि इंदौर संभाग और सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…