द इंडियन व्यू

केरल के युवा डिफेंडर बिजॉय वर्गीज अब पंजाब एफसी के रंग में

मोहाली : पंजाब एफसी ने आगामी सीज़न के लिए डिफेंडर बिजॉय वर्गीज के साथ करार करने की घोषणा की है। बिजॉय इंटर काशी (आई-लीग क्लब) से पंजाब एफसी में शामिल हुए हैं। 25 वर्षीय सेंटर बैकनेशेरों के साथ 2028 तक का अनुबंध साइन…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
केरल के युवा डिफेंडर बिजॉय वर्गीज अब पंजाब एफसी के रंग में

मोहाली : पंजाब एफसी ने आगामी सीज़न के लिए डिफेंडर बिजॉय वर्गीज के साथ करार करने की घोषणा की है। बिजॉय इंटर काशी (आई-लीग क्लब) से पंजाब एफसी में शामिल हुए हैं।

25 वर्षीय सेंटर बैकनेशेरों के साथ 2028 तक का अनुबंध साइन किया है।बिजॉय ने 2021-22 सीज़न में केरल ब्लास्टर्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और उस वर्ष उपविजेता रही टीम का हिस्सा रहे थे। इसके बाद वे 2023-24 सीज़न में इंटरकाशी में लोन पर शामिल हुए और आई-लीग में 10 मैच खेले।अगले सीज़न के लिए उनका ट्रांसफर स्थायी कर दिया गया।

2024-25 सीज़न में बिजॉय ने इंटर काशी के लिए 12 मैचों में भाग लिया।पंजाब एफसी के लिए साइनिंग पर बात करते हुए बिजॉय ने कहा, “मैं पंजाब एफसी से जुड़कर वास्तव में बहुत उत्साहित हूं और अपने करियर के इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्सुक हूं।

क्लब में डिफेंसिव पोजीशन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है, जो मेरे विकास के लिए अच्छा है और मुझे हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करेगा।मुझे विश्वास है कि अपने अनुभव और समर्पण के साथ मैं टीम के लक्ष्यों में योगदान दे सकता हूं और टीम के साथ जुड़ने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।”

बिजॉय का जन्म केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के तटीय गांव पुल्लुविला में हुआ था और वे फुटबॉल खेलना अपने तीन बड़े भाइयों से प्रेरित होकर शुरू किए, जो स्वयं भी फुटबॉल खिलाड़ी थे।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय क्लब कोवलम एफसी से की, जिसके बाद वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में शामिल हुए।

बिजॉय ने विभिन्न आयुवर्गों में केरल का प्रतिनिधित्व किया है और वे 2019 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चैंपियन बनी टीम का भी हिस्सा रहे, जहां से उन्हें केरल ब्लास्टर्स के लिए स्काउट किया गया था।इस करार पर बात करते हुए पंजाब एफसी के तकनीकी निदेशक निकोला ओसटोपालीआटिस ने कहा, “हम बिजॉय का पंजाब एफसी में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं।

वह एक प्रतिभाशाली डिफेंडर हैं, जो आईएसएल और आई-लीग दोनों का बहुमूल्य अनुभव लेकर आते हैं।उनका करार हमारे उस दर्शन के अनुरूप है, जिसमें हम युवा भारतीय खिलाड़ियों का एक मजबूत पूल बनाना और टीम की गहराई बनाए रखना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि वे हमारी डिफेंस लाइन में गुणवत्ता जोड़ेंगे और हमारी प्रणाली के भीतर और आगे बढ़ेंगे। मैं उन्हें आने वाले सीज़नों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।