द इंडियन व्यू

दिल्ली के लाल किला के माधव दास पार्क में आज होगा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन का समापन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला स्थित माधवदास पार्क में मध्य प्रदेश शासन के तत्वावधान में चल रहे विक्रमोत्सव अंतर्गत तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के महामंचन का आज शाम समापन होगा। महानाट्य के समापन…

Ragwendra P Singh
April 14, 2025
1 min read
दिल्ली के लाल किला के माधव दास पार्क में आज होगा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन का समापन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला स्थित माधवदास पार्क में मध्य प्रदेश शासन के तत्वावधान में चल रहे विक्रमोत्सव अंतर्गत तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के महामंचन का आज शाम समापन होगा। महानाट्य के समापन अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन ने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के समापन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अंतिम दिन भी महानाट्य का मंचन शाम 7 बजे से 9 बजे तक होगा।उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक अभ्युदय से समृद्धि पथ पर अग्रसर मध्य प्रदेश के थीम पर गत 12 अप्रैल से विक्रम संवत के प्रवर्तक सम्राट विक्रमादित्य के महानाट्य का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर मध्य प्रदेश के व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…