द इंडियन व्यू

दिल्ली के चांदनी चौक से आज निकलेगी सम्राट विक्रमादित्य की शोभा यात्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा ‘विक्रमोत्सव 2025’ के अंतर्गत देश और प्रदेश की सभी पीढ़ियों को सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चरित्र, विशेषकर उनके पराक्रम, शौर्य, दानशीलता, न्यायप्रियता और सुशासन से अवगत कराया जा रहा है।…

Ragwendra P Singh
April 11, 2025
3 min read
दिल्ली के चांदनी चौक से आज निकलेगी सम्राट विक्रमादित्य की शोभा यात्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा ‘विक्रमोत्सव 2025’ के अंतर्गत देश और प्रदेश की सभी पीढ़ियों को सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चरित्र, विशेषकर उनके पराक्रम, शौर्य, दानशीलता, न्यायप्रियता और सुशासन से अवगत कराया जा रहा है। इसी शृंखला में दिल्ली में 12 से 14 अप्रैल तक लाल किला मैदान के माधव दास पार्क में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके पहले आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में फतेहपुरी, चांदनी चौक से लाल किला तक सम्राट विक्रमादित्य की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।जनसम्पर्क अधिकारी जकिया रूही ने बताया कि महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित इस महानाट्य में प्रस्तुति उज्जैन की विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति द्वारा दी जाएगी। महानाट्य का लेखन पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित और निर्देशन संजीव मालवीय का है। महानाट्य में विक्रमादित्य के जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की गाथाएं लगभग 250 कलाकारों द्वारा प्रदर्शित की जाएंगी। महानाट्य के दृश्यों को सजीव बनाने के लिए पालकी, रथ, घोड़ों और एलईडी ग्राफिक्स के स्पेशल इफेक्ट का प्रयोग किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार ‘विरासत से विकास’ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। इसी क्रम में अतीत के गौरवशाली नायकों के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को जनता के सामने लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विक्रम संवत के प्रवर्तक सम्राट विक्रमादित्य का शासन काल भारतीय साहित्य, ज्योतिष, आयुर्वेद, गणित और चिकित्सा विज्ञान का स्वर्णिम युग भी रहा है, जिसे सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से जीवंत कर जनता के बीच प्रस्तुत किया जाएगा।प्रदर्शनी और फूड कोर्ट में दिखेगी प्रदेश की मनमोहक झलक

जनसम्पर्क अधिकारी जकिया रूही ने बताया कि कार्यक्रम में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा ‘विक्रमादित्यकालीन मुद्रा और मुद्रांक’ की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केंद्रित ‘आर्ष भारत’ प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक ऋषियों के जीवन और योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘मध्य प्रदेश का विकास एवं उपलब्धियां’ विषय पर और पर्यटन एवं उद्योग विभाग द्वारा भी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कार्यक्रम स्थल में फूडकोर्ट लगाया जाएगा। इसके माध्यम से दर्शक प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। फूडकोर्ट में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के पकवान-बघेलखंडी निमोना, मालवा की कॉर्न पेटिस और भुट्टे की कीस, इंदौरी पोहा और विंध्य की इंद्रहार-कढ़ी-भात उपलब्ध होंगे। प्रदेश के विशिष्ट पेय जैसे सन्नाटा, नींबू पुदीना, आम पना, सब्जा शिकंजी, गुलाब लस्सी, कुल्हड़ चाय, प्रसिद्ध मिष्ठान जैसे मावा बाटी, जलेबी और श्रीअन्न व्यंजन जैसे कोदो भात, कुटकी गुड खीर और सवां खीर भी मेनू में शामिल किए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…