द इंडियन व्यू

दमोह : घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, पिता और बेटे की मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया। ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया था। इस हादसे में पिता-पुत्र मारे गए। मामला नोहटा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के पास का है। बताया जा…

Ragwendra P Singh
May 5, 2025
2 min read
दमोह : घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, पिता और बेटे की मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया। ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया था। इस हादसे में पिता-पुत्र मारे गए। मामला नोहटा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे से जा रहा था। तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते में स्थित एक घर में जा घुसा।

तेज रफ्तार ट्रक ने घर में मौजूद दो लोगों को रौंदा दिया। इस हादसे में 45 वर्षीय पिता और 20 वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नोहटा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी हादसे को लेकर दमोह-जबलपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

1 मई को गुना जिले में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से पलट गई थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इसके अलावा, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीते कुछ दिनों में कई बड़े हादसे हुए हैं। मंदसौर में एक कार कुएं में गिर गई थी, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। यह कार ऐसे कुएं में गिरी थी जो पूरी तरह खुला हुआ था, उसके चारों तरफ कोई दीवार नही थी। जिसके चलते कार सीधे कुएं में गिरी थी। इसके अलावा नीमच, सागर आदि स्थानों पर भी हादसे हो चुके है।

वहीं, रायसेन में बीते 21 अप्रैल को एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा था। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि वहीं तीन लोग घायल हुए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…