द इंडियन व्यू

दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया

योंगइन (दक्षिण कोरिया) : मेजबान दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को ईस्ट एशियन कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग, चीन को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। मैच के 27वें मिनट में कांग सांग-यून ने…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
2 min read
दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया

योंगइन (दक्षिण कोरिया) : मेजबान दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को ईस्ट एशियन कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग, चीन को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

मैच के 27वें मिनट में कांग सांग-यून ने सियो मिन-वू के पास पर अपने डिफेंडर को छकाते हुए शानदार फिनिश के साथ पहला गोल किया। हाफ टाइम के बाद दक्षिण कोरिया ने दो बार लंबी दूरी से गोल करने की कोशिश की लेकिन दोनों बार निशाना चूक गया। हालांकि 67वें मिनट में ली हो-जे ने दमदार हेडर के जरिए टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया।

पूरा मैच दक्षिण कोरिया के दबदबे में रहा। टीम ने कुल 78 प्रतिशत गेंद पर कब्जा बनाए रखा और 20 शॉट लिए, जिनमें से 6 सीधे गोल पोस्ट की दिशा में थे।

ईस्ट एशियन कप चार टीमों की एक मिनी लीग है, जिसमें हर टीम अन्य तीन टीमों से एक-एक बार मुकाबला करती है। अंक तालिका का निर्धारण अंकों, फिर आमने-सामने के परिणाम, गोल अंतर और किए गए गोलों के आधार पर होता है।

दक्षिण कोरिया ने अपने पहले मुकाबले में चीन को 3-0 से हराया था। दो जीत के साथ कोरियाई टीम के अब छह अंक हो गए हैं। अगला मुकाबला 15 जुलाई को जापान के खिलाफ होगा, जबकि हांगकांग का सामना चीन से होगा।

यह टूर्नामेंट 7 से 16 जुलाई के बीच दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी प्रांत के सुवोन और योंगइन शहरों में आयोजित किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।