त्रिकोणीय श्रृंखला : न्यूजीलैंड ने चोटिल एलन की जगह कॉनवे को टीम में किया शामिल
नई दिल्ली : जिम्बाब्वे में होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को टी20 स्क्वाड में शामिल किया है। उन्होंने फिन एलन की जगह ली है, जो मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी)…

नई दिल्ली : जिम्बाब्वे में होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को टी20 स्क्वाड में शामिल किया है। उन्होंने फिन एलन की जगह ली है, जो मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2025 के दौरान लगी चोट के कारण बाहर हो गए थे।
न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने एक बयान में कहा कि हम फिन के लिए वाकई बहुत दुखी हैं। मैं उनके साथ काम करने और एमएलसी से उनके अच्छे प्रदर्शन को जारी रखने के लिए उत्सुक था, लेकिन दुर्भाग्य से चोटें लग जाती हैं। हम भाग्यशाली हैं कि फिन की जगह डेवोन जैसे अनुभवी खिलाड़ी को टीम में शामिल कर पा रहे हैं।
इसके अलावा न्यूजीलैंड ने माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र की चौकड़ी के अतिरिक्त कवर के रूप में मिच हे, जिमी नीशम और टिम रॉबिन्सन को भी टीम में शामिल किया है।
त्रिकोणीय श्रृंखला की शुरुआत कल यानी सोमवार से हो रही है। श्रृंखला का फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड अपना पहला मुकाबला 16 जुलाई को साउथ अफ्रीका से खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
