द इंडियन व्यू

डॉ. दिनशॉ पारदीवाला संभालेंगे आईओए के डोपिंग रोधी मेडिकल पैनल की कमान

भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और प्रतिष्ठित खेल सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला आईओए के डोपिंग रोधी चिकित्सा पैनल की अगुवाई करेंगे। यह पैनल राष्ट्रीय महासंघों के साथ मिलकर खिलाड़ियों को प्रतिबंधित…

Ragwendra P Singh
June 19, 2026
2 min read
डॉ. दिनशॉ पारदीवाला संभालेंगे आईओए के डोपिंग रोधी मेडिकल पैनल की कमान

भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और प्रतिष्ठित खेल सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला आईओए के डोपिंग रोधी चिकित्सा पैनल की अगुवाई करेंगे। यह पैनल राष्ट्रीय महासंघों के साथ मिलकर खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों के खतरों के बारे में जागरूक करेगा।

डोपिंग से निपटने के लिए यह सख्त कदम भारत के लगातार खराब रिकॉर्ड के चलते उठाया गया है। इस खराब रिकॉर्ड में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की सबसे अधिक नियम तोड़ने वालों की सूची में तीन साल तक शीर्ष पर रहना भी है। इस समस्या से 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने की भारत की योजना को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

यहां आईओए के खिलाड़ी फोरम के दौरान संस्था के सीईओ रघुराम अय्यर ने कहा कि पारदीवाला के नेतृत्व में एक टीम काम करेगी जो राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ तालमेल बैठाएगी। अय्यर ने कहा, ‘‘यह एक बहुत मजबूत चिकित्सा पैनल होगा जो यह पक्का करेगा कि जो भी जानकारी बाहर जाए वह बिल्कुल सही हो।’’

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला इसकी अगुवाई करेंगे। उनके नेतृत्व में एक टीम होगी जो एनएसएफ के साथ मिलकर काम करेगी।’’ अय्यर ने हालांकि इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।