द इंडियन व्यू

ट्रोलिंग पर आईसीसी का बड़ा कदम, 100+ महिला खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

आईसीसी के सोशल मीडिया मंचों पर ‘ट्रोलिंग’ के बचाव से जुड़े ‘प्लेयर प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ में 100 से अधिक महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। आईसीसी ने इसके लिए एआई से संचालित ‘मॉडरेटर’ फ्रीडम2हियर के साथ साझेदारी की…

Ragwendra P Singh
June 26, 2026
2 min read
ट्रोलिंग पर आईसीसी का बड़ा कदम, 100+ महिला खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

आईसीसी के सोशल मीडिया मंचों पर ‘ट्रोलिंग’ के बचाव से जुड़े ‘प्लेयर प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ में 100 से अधिक महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। आईसीसी ने इसके लिए एआई से संचालित ‘मॉडरेटर’ फ्रीडम2हियर के साथ साझेदारी की है जिसने मौजूदा महिला टी20 विश्व कप के दौरान लगभग 60,000 ‘हानिकारक सामग्री’ को हटाया है।

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक 50 से अधिक नए खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बयान में कहा गया है, ‘‘यह सेवा आईसीसी के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भाग ले रही 12 में से सात टीम की खिलाड़ी इससे जुड़ी हैं। इसके अलावा अंपायर और प्रसारकों ने भी पंजीकरण कराया है।’’

साभार : गूगल

टी20 विश्व कप के पहले सप्ताह के बाद इस ‘टूल’ ने लगभग 250,000 टिप्पणियों की समीक्षा की और लगभग 60,000 हानिकारक सामग्री को हटा दिया। आईसीसी ने कहा, ‘‘बार-बार अपराध करने वालों में से 2,000 से अधिक लोगों की गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए और 370 उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक कर दिया गया।’’

भारत की बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में कहा, ‘‘ सोशल मीडिया मेरे लिए दुनिया भर में दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के साथ बातचीत करने का अच्छा मंच साबित हो सकता है लेकिन यह (ट्रोलिंग के कारण) विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए मुसीबत भी बन गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘इस बारे में खुलकर बात करना और समस्या का समाधान ढूंढना महत्वपूर्ण है, इसीलिए मैंने आईसीसी के ‘प्लेयर प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ में पंजीकरण कराया।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।