जोफ्रा आर्चर की धमाकेदार वापसी : आलोचकों को दिया करारा जवाब
लंबे वक़्त से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के चलते क्रिकेट से दूर रहे। एक के बाद एक कई चोटों से उनके करियर पर ग्रहण सा लग गया था। कुछ आलोचक तो उनका करियर खत्म होने तक की भविष्यवाणी कर रहे थे। लेकिन आर्चर ने…

लंबे वक़्त से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के चलते क्रिकेट से दूर रहे। एक के बाद एक कई चोटों से उनके करियर पर ग्रहण सा लग गया था। कुछ आलोचक तो उनका करियर खत्म होने तक की भविष्यवाणी कर रहे थे। लेकिन आर्चर ने वापसी की और खुद को साबित किया।

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत पर जीत के बाद उन्होंने अपने आलोचकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने उन 'कीबोर्ड योद्धाओं' को चुप करा दिया जो कई चोटों से उबरने के बाद रिहैबिलिटेशन के दौरान उनके पीछे पड़े थे। 2021 के बाद से अपना पहला टेस्ट खेल रहे आर्चर लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत की हार का कारण बने।
उन्होंने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शून्य पर आउट किया और फिर ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर के विकेट लेकर सोमवार को इंग्लैंड को 22 रन से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आर्चर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं (इंग्लैंड की जीत के बाद) थोड़ा भावुक हो गया था। यह सफर काफी लंबा रहा।
मैं आपको बता नहीं सकता कि पिछले तीन या चार वर्षों में कितने कीबोर्ड योद्धा मेरे पीछे पड़े हुए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वापसी में काफ़ी समय लग गया। काफ़ी रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग करनी पड़ी, लेकिन ऐसे पल ही हैं जो इसे सार्थक बनाते हैं।
दर्शकों ने मेरा पूरा हौसला बढ़ाया।’’ आर्चर ने कहा, ‘‘कभी-कभी आपको लगता है कि आप वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन जब तक आप ऐसा नहीं करते, तब तक आपको वास्तविकता का पता नहीं चलता। सुरक्षित तरीका ही सबसे अच्छा तरीका है, इसलिए मैं ज्यादा परेशान नहीं था। मैं सफल वापसी करके खुश हूं।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
