जो रूट ने रचा इतिहास : टेस्ट में चौथे नंबर पर 8000+ रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 8000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन…

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 8000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे मुकाबले के दौरान सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने और जैक कालिस के बाद ये कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
जो रूट ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 99 टेस्ट मैचों की 170 पारियों में 51.67 के औसत से 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 179 मैचों में 13492 रन बनाए हैं। सचिन ने 44 शतक और 55 अर्धशतक भी लगाए हैं।
जो रूट ने इससे पहले लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाया था। ये उनका टेस्ट में 37वां शतक था। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा था।
रूट अब सर्वकालिक टेस्ट शतक बनाने वालों की सूची में केवल सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45), रिकी पोंटिंग (41) और कुमार संगकारा (38) से पीछे हैं। उन्होंने क्रिकेट के इस मैदान पर अपना लगातार तीसरा शतक भी बनाया - इससे पहले उन्होंने 143 और 103 रन बनाए थे।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन मैचों में 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
