द इंडियन व्यू

जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब

लंदन : इटली के जैनिक सिनर ने रविवार को विंबलडन फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपने करियर का पहला विंबलडन खिताब जीत लिया है। यह सिनर का कुल चौथा…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
2 min read
जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब

लंदन : इटली के जैनिक सिनर ने रविवार को विंबलडन फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपने करियर का पहला विंबलडन खिताब जीत लिया है। यह सिनर का कुल चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

इस जीत के साथ सिनर ने न केवल पांच सप्ताह पहले फ्रेंच ओपन फाइनल में अल्काराज से मिली हार का बदला लिया, बल्कि स्पेनिश खिलाड़ी की ग्रैंड स्लैम फाइनल्स में अजेय रहने की लय को भी तोड़ दिया।

विश्व नंबर-1 सिनर को मैच के पहले सेट में हार मिली थी। इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए आगे के सारे सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। अल्काराज ने पहले सेट में बढ़त ली थी, लेकिन इसके बाद सिनर ने लगातार तीन सेटों में एक जैसी स्कोरलाइन (6-4, 6-4, 6-4) से जीत हासिल की।

23 वर्षीय जैनिक सिनर ने फाइनल जीतने के बाद कहा, “यह पल मेरे लिए बेहद खास है। विंबलडन जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है, और आज वह सपना सच हुआ।”

अल्काराज की जीत की लय टूटी

विंबलडन में यह हार कार्लोस अल्काराज की 20 मैचों की अपराजित लय का अंत भी है। इससे पहले उन्होंने 2023 और 2024 में नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता था। साथ ही, सेंटर कोर्ट पर वह 24 मैचों से अजेय थे।

गौरतलब है कि विंबलडन में अल्काराज को इससे पहले आखिरी बार 2022 में जैनिक सिनर ने ही हराया था, जब दोनों चौथे दौर में आमने-सामने हुए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।