'जीरो टॉलरेंस' नीति पर एएफआई, बैग जांच में नहीं मिला कोई प्रतिबंधित पदार्थ
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अधिकारियों ने यहां चल रही राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान सभी प्रतिभागियों के बैग की औचक जांच की, ताकि सीरिंज और किसी भी तरह के प्रतिबंधित पदार्थों की मौजूदगी का पता…

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अधिकारियों ने यहां चल रही राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान सभी प्रतिभागियों के बैग की औचक जांच की, ताकि सीरिंज और किसी भी तरह के प्रतिबंधित पदार्थों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
महासंघ के प्रवक्ता आदिल सुमारीवाला ने शनिवार को बताया कि जांच के दौरान किसी भी खिलाड़ी के पास कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं मिला। बुधवार से शुरू हुई पांच दिवसीय इस चैंपियनशिप में 600 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रायल्स के रूप में भी काम कर रही है।
सुमारीवाला ने एक समाचार एजेंसी से कहा, "हम प्रतिबंधित पदार्थों से जुड़े किसी भी मामले के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हैं। यहां किसी भी तरह की सीरिंज रखना प्रतिबंधित है।"

उन्होंने बताया, "गुरुवार को हमने सभी खिलाड़ियों के बैग की तलाशी ली, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी के पास सीरिंज या कोई प्रतिबंधित पदार्थ न हो। जांच में हमें कुछ भी नहीं मिला। इस तरह हमने पहले ही सभी खिलाड़ियों की जांच कर ली है।"
विश्व एथलेटिक्स ने भारत को डोपिंग के मामले में सर्वाधिक जोखिम वाले देशों की श्रेणी में रखा है। यही वजह है कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ इस मुद्दे पर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के पक्ष में नहीं है और सख्त निगरानी बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
