द इंडियन व्यू

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह आज मप्र के प्रवास पर, भोपाल में सहकारी सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आज (रविवार) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र सभागम में दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री…

Ragwendra P Singh
April 13, 2025
3 min read
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह आज मप्र के प्रवास पर, भोपाल में सहकारी सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आज (रविवार) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवीन्द्र सभागम में दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथि में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बताया कि कार्यक्रम में सहकार से समृद्धि के विजन अंतर्गत श्वेत क्रांति 2.0 और मध्य प्रदेश डेयरी विकास परियोजना पर लघु फिल्म प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं मध्य प्रदेश डेयरी फेडरेशन के मध्य अनुबंध का निष्पादन भी किया जाएगा। मध्य प्रदेश में सहकारिता तथा पैक्स के व्यवसाय विविधीकरण की दिशा में किये गये प्रयासों की लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। केन्द्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) के तहत मेजेस्टिक ग्रुप मंडीदीप के प्रबंध संचालक विज्ञान लोढ़ा द्वारा पैक्स घाट पिपरिया जिला रायसेन के समिति प्रबंधक भास्कर शर्मा के साथ पूसा बासमती धान के प्रोक्योरमेंट एवं कल्टीवेशन के लिये अनुबंध का निष्पादन किया जायेगा। सीपीपीपी के तहत ही मैसर्स मशरूम वर्ल्ड अम्ब्रेला लिमिटेड के प्रबंध संचालक समीर सागर द्वारा पैक्स सलामतपुर जिला रायसेन के समिति प्रबंधक कुँवर सिंह दांगी के साथ नेपियर घास के कल्टीवेशन के लिये अनुबंध का निष्पादन होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में चिन्हित पैक्स के व्यवसाय वृद्धि के लिये स्वीकृत ऋण पत्र भी दिये जाएंगे। इसमें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम द्वारा पैक्स बांगरोद को धर्मकांटा स्थापना के लिये 15 लाख रुपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मंडला द्वारा पैक्स मेंहदवानी को कोदो-कुटकी की ग्रेडिंग प्लांट स्थापना के लिये 60 लाख रुपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा पैक्स गोगांवा जिला खरगौन को सुपर मार्केट के लिये 120 लाख रुपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण होगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड अध्यक्ष मीनेश शाह, मुख्य सचिव अनुराग जैन, केन्द्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव शामिल होंगे।

कार्यक्रम में दुग्ध सहकारी संस्था टीलाखेड़ी जिला भोपाल के सचिव महेश वर्मा को माइक्रो एटीएम और पैक्स सांकलखेड़ा खुर्द के कृषक यश रघुवंशी को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जाएगा। एचपीसीएल सेंट्रल जोन के सीजीएम एएस रेड्डी की उपस्थिति में पैक्स सुसनेर जिला आगर-मालवा के समिति प्रबंधक पुष्पेन्द्र सिंह पेट्रोल पंप आवंटन का एलओआई प्राप्त करेंगे। साथ ही जन औषधि केन्द्र पैक्स कुआं जिला कटनी के समिति प्रबंधक अजय कुमार नायक को ड्रग लाइसेंस प्रदान किया जायेगा।

पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन और बैलून पर प्रतिबंध

भोपाल में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्‍थल रवींद्र भवन से पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्‍लाइडर और हॉट बैलून समेत अन्‍य फ्लाईंग ऑबजेक्‍ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा जारी आदेश 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। इस आदेश का उल्‍लंघन करते पाए जाने पर दोषी व्‍यक्ति के खिलाफ नियमानुसार भारतीय न्‍याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कमर्शियल फ्लाईट्स इस आदेश के पालन से मुक्‍त रहेंगी। इसके साथ ही विमानतल से रवींन्द्र भवन तक आवागमन के दौरान यात्री बसों की डायवर्सन व्यवस्था सुबह 11 बजे से 5 बजे तक बदली रहेगी। इस दौरान भारी वाहन इस रूट पर प्रतिबंधित रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…