कायम, अरहम और सुफियान की तिकड़ी से यूनिटी कालेज जीता
लखनऊ। लामार्टीनियर कालेज के पोलो मैदान पर रविवार से शुरू सीआईएससीई जोनल फुटबॉल लीग मैच में कायम अब्बास, अरहम और गोलकीपर अबू सुफियान की तिकड़ी के दमदार खेल की बदौलत यूनिटी कालेज ने सेंट फ्रांसिस कालेज को 2-0 गोल से हराकर…

लखनऊ। लामार्टीनियर कालेज के पोलो मैदान पर रविवार से शुरू सीआईएससीई जोनल फुटबॉल लीग मैच में कायम अब्बास, अरहम और गोलकीपर अबू सुफियान की तिकड़ी के दमदार खेल की बदौलत यूनिटी कालेज ने सेंट फ्रांसिस कालेज को 2-0 गोल से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

सीआईएससीई जोनल फुटबॉल लीग
खेल के पहले हाफ में दोनों ओर से करीब 25 मिनट तक आक्रामक खेल का प्रदर्शन हुआ। दोनों टीमों ने एक दूसरे की रक्षा पंक्ति भेदते हुए गोल दागने के प्रयास किये। मगर गोल कीपर के सुरक्षित कर लिये।
सेंट फ्रांसिस कालेज को एक तरफा मुकाबले में 2-0 से हराया
पहले हाफ के 28वें मिनट यूनिटी कालेज की ओर से कायम अब्बास ने प्रतिद्वंद्वी टीम को चकमा देते हुए मैदानी गोल दागकर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया जो कि पहले हाफ के अंत तक बरकरार रहा। खेल के दूसरे हाफ में भी यूनिटी कालेज और सेंट फ्रांसिस कालेज ने आक्रामकता दिखायी।
दोनों ओर से उम्दा पास और हिटिंग के साथ गोल दागने के प्रयास हुए मगर गोल कीपर की सूझबूझ से बचाव हो गया। खेल के अंतिम क्षणों 65वें मिनट में यूनिटी कालेज की ओर से अरहम ने मैदानी गोल दागकर 2-0 का स्कोर खेल के अंत तक बरकरार रखा।
यूनिटी की ओर से कप्तान अली जाफर ने खेल रणनीति को अंत तक बरकरार रखा। वहीं गोलकीपर अबू सुफियान ने खेल के पूरे समय तक कई बार हुए गोल के हमलों को सुरक्षित कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
