द इंडियन व्यू

एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में दांव पर प्लेयर्स का भविष्य, श्रीशंकर-कुजूर पर नजरें

लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर, फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर और रिले धावक विशाल टीके समेत ट्रैक और फील्ड के कई खिलाड़ी यहां बुधवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप के जरिये एशियाई खेलों के लिये भारतीय…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में दांव पर प्लेयर्स का भविष्य, श्रीशंकर-कुजूर पर नजरें

लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर, फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर और रिले धावक विशाल टीके समेत ट्रैक और फील्ड के कई खिलाड़ी यहां बुधवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप के जरिये एशियाई खेलों के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता अनुभवी शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर और 3000 मीटर स्टीपलचेस स्टार पारूल चौधरी भी पांच दिवसीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी भालाफेंक स्टार अन्नु रानी भी चैम्पियनशिप में भाग लेंगी। ऊंची कूद की युवा खिलाड़ी पूजा सिंह पर भी सभी की नजरें होंगी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अनुसार तीन साल बाद कलिंगा स्टेडियम पर हो रही चैम्पियनशिप जापान में सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों का चयन ट्रायल भी है। भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को इसमें भागीदारी से छूट दी गई है जो अपनी शीर्ष फिटनेस हासिल करने पर काम कर रहे हैं। वह पिछले सप्ताह दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे थे।

साभार : गूगल

विश्व चैम्पियनशिप 2025 में चौथे स्थान पर रहे भालाफेंक खिलाड़ी सचिन यादव भी चोट के कारण बाहर हैं। हाल ही में सौ मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता 3000 मीटर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले भी इस चैम्पियनशिप में नहीं खेल रहे हैं।

गुरिंदरवीर ने ग्लास्गो में आगामी राष्ट्रमंडल खेलों पर फोकस करने के लिये इससे बाहर रहने का फैसला किया है। वहीं साबले पिछले साल हुई एसीएल सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हए हैं। कुजूर 200 मीटर दौड़ में भाग ले रहे हैं जिसमें उनके नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

महिलाओं की सौ मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्डधारी ज्योति याराजी अब फिट है और इसमें खेलेंगी। एशियाई खेल 2018 में पदक जीतने वाली रिले धाविका हिमा दास चैम्पियनशिप से बाहर हैं। वहीं डेकाथलीट तेजस्विन शंकर भी इसमें नहीं खेल रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।