एशिया में भारतीय जोड़ी का दबदबा कायम, अभय-वेलवन लगातार तीसरी बार चैंपियन
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार ने रविवार को मलेशिया के सारावाक में एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार पुरुष युगल का खिताब जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा।…

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार ने रविवार को मलेशिया के सारावाक में एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार पुरुष युगल का खिताब जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा।
भारतीय जोड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए नासिर इकबाल और नूर जमां की पाकिस्तान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 47 मिनट में 7-11, 11-7, 11-2 से हराया। पिछले साल भी उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान की इस जोड़ी को हराया था।
इस जीत के साथ अभय और वेलवन ने पुरुष युगल खिताब की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप की अब तक की तीनों प्रतियोगिताओं में खिताब जीता है। भारत ने अनुभवी जोशना चिनप्पा की उपस्थिति दो अन्य वर्ग में भी पदक हासिल किए।

जोशना और रथीका सीलन की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक जीता। जोशना और वेलवन ने मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। जेनेट विधि और पूजा आरती की भारत की दूसरी महिला युगल जोड़ी छठे स्थान पर रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
