द इंडियन व्यू

एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के लिए भारतीय हॉकी टीम का 33 सदस्यीय शिविर

हॉकी इंडिया ने 14 जुलाई से सात अगस्त तक यहां साई केंद्र में आयोजित होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया। साभार : गूगल शिविर भारतीय टीम के लिए काफी अहम है…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
3 min read
एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के लिए भारतीय हॉकी टीम का 33 सदस्यीय शिविर

हॉकी इंडिया ने 14 जुलाई से सात अगस्त तक यहां साई केंद्र में आयोजित होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया।

साभार : गूगल

शिविर भारतीय टीम के लिए काफी अहम है क्योंकि वह दो बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों (ऑस्ट्रेलिया दौरे और 29 अगस्त से सात सितंबर तक राजगीर में होने वाले हीरो एशिया कप) की तैयारी कर रही है। एशिया कप का विजेता अगले साल 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले एफआईएच पुरुष विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा।

यूरोप में प्रो लीग 2024-25 के निराशाजनक अभियान (आठ मैच में महज एक जीत से तालिका में आठवें स्थान पर रहने) के बावजूद कोचिंग स्टाफ का ध्यान आगामी टूर्नामेंटों से पहले लय हासिल करने और महत्वपूर्ण विभागों में सुधार करने पर लगा है।

गोलकीपिंग इकाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, पवन और मोहित एचएस मौजूद हैं। भारत की रक्षात्मक पंक्ति में सुमित, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीप जेस, अमनदीप लाकड़ा, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय और यशदीप सिवाच शामिल होंगे।

वरुण कुमार रक्षात्मक पंक्ति से बाहर हैं क्योंकि वह इस समय भारत ‘ए’ टीम के साथ यूरोप दौरे पर हैं। लेकिन पता चला है कि मुख्य कोच क्रेग फुल्टन कम से कम 8 से 22 अगस्त तक पर्थ में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ‘ए’ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विचार करेंगे।

मिडफील्ड में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है जिसमें राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, पूवन्ना चंदुरा बॉबी, राजिंदर सिंह, विष्णु कांत सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद और शमशेर सिंह भी हैं।

गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, आदित्य अर्जुन लालगे, सेल्वम कार्थी, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, उत्तम सिंह और अंगद बीर सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ अग्रिम पंक्ति में काफी दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं।

शिविर से पहले मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘‘यूरोप में हमारे प्रो लीग मुकाबलों को देखते हुए हमें लगा कि हम मजबूत प्रदर्शन नहीं कर सके। हमें इस क्षेत्र में सुधार की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले ट्रेनिंग शिविर के लिए हमारे लक्ष्य स्पष्ट हैं जिसमें हम अपने ‘डिफेंड टू काउंटर टू विन’ के दृष्टिकोण को बढ़ाना जारी रखेंगे। अब भी काम बाकी है, लेकिन बिहार में होने वाले एशिया कप की तैयारी के लिए यह एक रोमांचक समय है। उस टूर्नामेंट को जीतने का मतलब होगा विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करना और यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।’’

संभावित खिलाड़ी :

गोलकीपर: कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, पवन, मोहित एचएस

डिफेंडर: सुमित, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीप जेस, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा

मिडफील्डर: राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, पूवन्ना सीबी, विष्णुकांत सिंह

फॉरवर्ड: गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लगागे, सेल्वम कार्थी, उत्तम सिंह, अंगद बीर सिंह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।