द इंडियन व्यू

एशियन जिम्नास्टिक्स : वॉल्ट में गोल्ड और सिल्वर पर भी कब्जा, जूनियर टीम ने जीता कांसा

जुनयी (चीन)। भारत ने जिम्नास्टिक्स के इतिहास में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए 19वीं जूनियर एवं 13वीं सीनियर MAG एशियन जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026 में पहली बार टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। यह…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
एशियन जिम्नास्टिक्स : वॉल्ट में गोल्ड और सिल्वर पर भी कब्जा, जूनियर टीम ने जीता कांसा

जुनयी (चीन)। भारत ने जिम्नास्टिक्स के इतिहास में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए 19वीं जूनियर एवं 13वीं सीनियर MAG एशियन जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026 में पहली बार टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है।

यह उपलब्धि भारतीय जिम्नास्टिक्स के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार देश ने इस प्रतिष्ठित एशियन मंच पर टीम स्पर्धा में पोडियम फिनिश दर्ज किया है।

भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने शानदार समन्वय और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम में हर्षित दामोदरन, निशाद नरवणे, एस.के. नबिघ अली, अक्षत बजाज और मोहम्मद ज़ैद अंसारी शामिल रहे, जिन्होंने हर रोटेशन में मजबूत प्रदर्शन कर भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे कोच राजा बाबू और यिन अल्वारेज़ का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा, जिनकी रणनीति और प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार किया।

इसी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी भारत ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। जूनियर पुरुष वॉल्ट फाइनल में हर्षित दामोदरन ने 13.649 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि अक्षत बजाज ने 13.433 अंक के साथ रजत पदक जीतकर भारत को ऐतिहासिक 1-2 फिनिश दिलाई।

प्रतियोगिता के बाद भारत लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच, खेल संगठनों के पदाधिकारी और युवा खिलाड़ियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में कोच प्रवीण शर्मा, मनोहर रावत, लखन शर्मा सहित कई प्रशिक्षक उपस्थित रहे, जबकि अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने भी अपने आदर्शों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कोच प्रवीण शर्मा ने इस सफलता को वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारतीय जिम्नास्टिक्स के लिए नए युग की शुरुआत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक और विश्व स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। इस ऐतिहासिक सफलता ने भारतीय खेल जगत में नई ऊर्जा भर दी है और पूरे देश में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व और खुशी का माहौल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।