एक नहीं, दो नहीं, 8 जिंदा मेंढक निगल गई महिला
चीन में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 82 साल की महिला ने 8 जिंदा मेंढक निकल लिए। जब उसके पेट में तेज दर्द उठा तो राज से पर्दा उठा। महिला का कहना है कि पीठ में दर्द से निजात पाने के लिए उसने ऐसा…

चीन में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 82 साल की महिला ने 8 जिंदा मेंढक निकल लिए। जब उसके पेट में तेज दर्द उठा तो राज से पर्दा उठा। महिला का कहना है कि पीठ में दर्द से निजात पाने के लिए उसने ऐसा किया था। उसके दावे से डॉक्टर भी हैरान रह गए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक महिला ने सुना था कि जिंदा मेंढक खाने से पीठ का दर्द ठीक हो जाता है। उसने अपने परिवार के ही किसी सदस्य से जिंदा मेंढक लाने को कहा। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वह मेढक का क्या करेगी।
परिवार के लोगों ने मेंढक इकट्ठे करके उसे दे दिए। मेढक भी कोई छोटे-मोटे नहीं बल्कि इनकी लंबाई चौड़ाई हथेली के बराबर थी। महिला ने एक दिन तीन मेंढक निकले और अगले दिन पांच और मेढक निगल लिए। इसके बाद उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। महिला के बेटे ने डॉक्टर को बताया, मेरी मां ने आठ जिंदा मेंढक निकल लिए हैं। अब उन्हें इतना दर्द है कि वह चल भी नहीं पा रही हैं।
बुजु्र्ग महिला को हांगझाउ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके पाचन तंत्र ने नाम करना बंद कर दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर पर परजीवियों ने हमला कर दिया है। डॉक्टरों को पता चला कि महिला के शरीर में ऑक्सीफिल सेल्स बन गए हैं।
एक डॉक्टर ने बताया, महिला के पेट में स्पार्गानम बन गए हैं जो कि एक प्रकार के परजीवी कीड़े होते हैं। हालांकि इलाज के बाद महिला की तबीयत ठीक हो गई। उसे दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और फिर छुट्टी दे दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान का सीना चीरने वाले राइट बंधु
मानव जाति ने सदियों से पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ने का सपना देखा था। इस असंभव से प्रतीत होने वाले सपने को दो भाइयों की जिद और वैज्ञानिक सोच ने सच कर दिखाया। 22 मई 1906 उड्डयन विज्ञान (Aviation Science) के इतिहास…
पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन: एक ऐसा ऐतिहासिक लेन-देन जिसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में ला दी क्रांति
आज जब भी हम डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की बात करते हैं, तो अरबों डॉलर के बाजार का चित्र सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध आभासी मुद्रा 'बिटकॉइन' (Bitcoin) का पहला वास्तविक…
भारत रत्न डी के कर्वे की जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने यह बात पूरी तरह साफ थी कि स्वाधीनता का असली मकसद तभी पूरा होगा जब समाज हर लिहाज से जागरूक होगा। जागरूकता के इस एजंडे में पहले दिन से सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिलाओं…
मानसून में गोभी खाने वाले हो जाएं सावधान
मानसून के मौसम में पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों का सेवन करते हैं तो आपको सावधान करने की जरूरत है. बरसात का मौसम हरियाली और ताजगी तो लाता है, लेकिन इसके साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. खासतौर पर हरी…
