द इंडियन व्यू

मानसून में गोभी खाने वाले हो जाएं सावधान

मानसून के मौसम में पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों का सेवन करते हैं तो आपको सावधान करने की जरूरत है. बरसात का मौसम हरियाली और ताजगी तो लाता है, लेकिन इसके साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. खासतौर पर हरी…

Ragwendra P Singh
July 17, 2025
2 min read
मानसून में गोभी खाने वाले हो जाएं सावधान

मानसून के मौसम में पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों का सेवन करते हैं तो आपको सावधान करने की जरूरत है.  बरसात का मौसम हरियाली और ताजगी तो लाता है, लेकिन इसके साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. खासतौर पर हरी सब्जियों को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है. इस मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाने के कारण सब्जियों पर कीड़े, बैक्टीरिया और फफूंद तेजी से पनपने लगते हैं. 

ये टिप्स अपनाएं 

फूलगोभी या फिर पत्तागोभी बारिश के मौसम में मिलने वाले भी खरीद कर खाना पसंद करते हैं तो पकाते समय थोड़ी सावधानी बरतें. बारिश के कीड़े इनके अंदर घुसे रहते हैं. इस मौसम में कीड़े लगना आम है. आप फूलगोभी और पत्तागोभी को ध्यान से काटें. इसे काटकर गर्म पानी में थोड़ी देर डुबाकर रखें. इसमें नमक भी थोड़ा सा डाल दें. कीड़े बाहर निकल आएंगे.

आप गोभी को सिरके वाले पानी में भी डुबाकर थोड़ी देर छोड़कर देखिए. इसमें भी थोड़ा सा नमक मिला सकते हैं. ये सब्जी वाले बरसाती कीड़े तुरंत खुद ब खुद बाहर निकल आएंगे. फिर आप साफ पानी में एक बार और सब्जियों को साफ कर लें.

एक कटोरे में गर्म पानी लें. उसमें एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नमक डाल दें. गोभी और पत्तागोभी को 15 मिनट के लिए छोड़ दें. दोनों सब्जियों को अलग-अलग कटोरे में डालें.

सिरके को डालने से सब्जी पर लगे कीटाणु, बैक्टीरिया और फफूंद निकल जाते हैं. आप नींबू का रस, बेकिंग सोडा वाले पानी में भी फूलगोभी को काटकर डाल दें. लाभ होगा.– मार्केट में सब्जियों को साफ करने वाला लिक्विड या सैनिटाइजर भी आता है. इनका भी इस्तेमाल बारिश में सब्जियों को पकाने से पहले जरूर करें वरना आपका पेट खराब हो सकता है. पेट में इंफेक्शन हो सकता है.

आप अपने फ्रिज से बर्फ के टुकड़े निकालें. इसे एक बाउल में डालें और थोड़ा सा पानी डाल दें. इसमें फूलगोभी के छोटे-छोटे कटे हुए टुकड़ों को डालकर छोड़ दें. 10 मिनट के अंदर कीड़े ठंड से अकड़कर खुद ही पानी में ऊपर आ जाएंगे.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आसमान का सीना चीरने वाले राइट बंधु

मानव जाति ने सदियों से पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ने का सपना देखा था। इस असंभव से प्रतीत होने वाले सपने को दो भाइयों की जिद और वैज्ञानिक सोच ने सच कर दिखाया। 22 मई 1906 उड्डयन विज्ञान (Aviation Science) के इतिहास…

पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन: एक ऐसा ऐतिहासिक लेन-देन जिसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में ला दी क्रांति

आज जब भी हम डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की बात करते हैं, तो अरबों डॉलर के बाजार का चित्र सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध आभासी मुद्रा 'बिटकॉइन' (Bitcoin) का पहला वास्तविक…

भारत रत्न डी के कर्वे की जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने यह बात पूरी तरह साफ थी कि स्वाधीनता का असली मकसद तभी पूरा होगा जब समाज हर लिहाज से जागरूक होगा। जागरूकता के इस एजंडे में पहले दिन से सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिलाओं…

एक नहीं, दो नहीं, 8 जिंदा मेंढक निगल गई महिला

चीन में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 82 साल की महिला ने 8 जिंदा मेंढक निकल लिए। जब उसके पेट में तेज दर्द उठा तो राज से पर्दा उठा। महिला का कहना है कि पीठ में दर्द से निजात पाने के लिए उसने ऐसा…