एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए शोएब बशीर
नई दिल्ली : इंग्लैंड के ऑफस्पिनर शोएब बशीर को हाथ की उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण भारत के खिलाफ जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है। बशीर जल्द ही इस चोट के लिए सर्जरी…

नई दिल्ली : इंग्लैंड के ऑफस्पिनर शोएब बशीर को हाथ की उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण भारत के खिलाफ जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है। बशीर जल्द ही इस चोट के लिए सर्जरी करवाएंगे।
बशीर को यह चोट तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन लगी, जब उन्होंने रविंद्र जडेजा का कैच पकड़ने की कोशिश की। यह घटना भारत की पहली पारी के 78वें ओवर में हुई। चोट लगने के बाद वे मैदान से बाहर चले गए और शेष पारी में वापसी नहीं कर सके।
हालांकि, इंग्लैंड की दूसरी पारी में वे बल्लेबाजी के लिए उतरे और 9 गेंदों में 2 रन बनाए। टेस्ट के पांचवें दिन भी बशीर ज़्यादातर समय मैदान से बाहर रहे, लेकिन जब भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज़ इंग्लैंड को परेशान कर रहे थे, तब उन्हें गेंदबाज़ी के लिए बुलाया गया। आखिरकार, बशीर ने मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई।
सीरीज़ में बशीर ने तीन टेस्ट में कुल 10 विकेट चटकाए और उनका गेंदबाज़ी औसत 54.1 रहा। पिछले कुछ वर्षों में बशीर इंग्लैंड के प्रमुख स्पिनर के रूप में उभरे हैं और उन्होंने अपने समरसेट टीममेट जैक लीच को पीछे छोड़ते हुए टीम में जगह बनाई थी।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बशीर की अनुपस्थिति में जैक लीच की टीम में वापसी होती है या नहीं। रेहान अहमद, लियाम डॉसन और टॉम हार्टली जैसे नाम भी चयन की दौड़ में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
