ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी, कुलदीप यादव बने लखनऊ का हिस्सा
आईपीएल 2027 सत्र से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जबकि बाएं हाथ के कलाई स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे। आईपीएल से…

आईपीएल 2027 सत्र से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जबकि बाएं हाथ के कलाई स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे।
आईपीएल से मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस अदला-बदली के तहत पंत को 15 करोड़ रुपये के अनुबंध पर दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है, जबकि कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रुपये के अनुबंध के साथ लखनऊ टीम का हिस्सा बने हैं।
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्हें 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब वह कम राशि पर अपनी पुरानी टीम दिल्ली में वापसी कर रहे हैं। यह लगातार दूसरा बड़ा मामला है, जब किसी स्टार खिलाड़ी ने टीम बदलने के साथ कम राशि वाले अनुबंध को स्वीकार किया है।

इससे पहले 2026 सत्र से पहले हुए बड़े बदलाव में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन की अदला-बदली चर्चा में रही थी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स को कुलदीप यादव के रूप में एक अनुभवी स्पिन गेंदबाज मिला है।
https://twitter.com/IPL/status/2069329879552995654
उत्तर प्रदेश के रहने वाले कुलदीप अब अपने गृह राज्य की आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने 2022 से अब तक 65 मैचों में 72 विकेट लिए और अपनी नियंत्रित गेंदबाजी से टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। यह बदलाव आगामी आईपीएल सत्र से पहले दोनों टीमों की रणनीति और संतुलन को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
