रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में यूपी की दस्तक, सुधीर शर्मा बने उपाध्यक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा को रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावों में उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। पिछले साल 25 फरवरी 2024 को हुए इन चुनावों का परिणाम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार शुक्रवार…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा को रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावों में उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। पिछले साल 25 फरवरी 2024 को हुए इन चुनावों का परिणाम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार शुक्रवार को सिकंदराबाद के हुसैन सागर लेक में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ तेलंगाना अकादमी के कार्यालय में घोषित किया गया।
रिटर्निंग ऑफिसर डब्लू बी श्रीनिवास (सीनियर एडवोकेट) ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक गिरीश एस.फडनीस की मौजूदगी में चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

सुधीर शर्मा के रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) व राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (आईपीएस) सहित आईपीएस विनोद कुमार सिंह व गोपाल गुप्ता (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं सुधीर शर्मा के उपाध्यक्ष चुने जाने पर उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय व कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व सचिव जसपाल सिंह, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़, उत्तर प्रदेश तैराकी एसोसिएशन के निदेशक रविन कपूर, उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने भी बधाई दी।
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साल 2024 से 2028 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए हुए इन चुनावों में तमिलनाडु के बालाजी मरपाड़ा को अध्यक्ष चुना गया जबकि महासचिव के पद पर पश्चिम बंगाल के सुभाशीष मुखर्जी ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर आसाम के चिरंजीत फुकन निर्वाचित हुए।
इसके अलावा उपाध्यक्ष के पद पर सुधीर शर्मा, देवराज सिंह, मनिंदर कौर व सुरेश कुमार और संयुक्त सचिव के पद पर जसबीर सिंह गिल व मंजुनाथ एसबी जीते। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर इस्माइल बेग, जेनिल कृष्णन, स्मिता यादव, बजरंग लाल ठाकुर व तरुणिका प्रताप निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
