द इंडियन व्यू

उज्जैन : क्षिप्रा नदी में स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया योगदान

उज्जैन। मध्य प्रदेश में जल स्रोतों को जल संग्रहण के मामले में सक्षम बनाने के लिए जल गंगा संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी के स्वच्छता अभियान में…

Ragwendra P Singh
April 21, 2025
2 min read
उज्जैन : क्षिप्रा नदी में स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया योगदान

उज्जैन। मध्य प्रदेश में जल स्रोतों को जल संग्रहण के मामले में सक्षम बनाने के लिए जल गंगा संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी के स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। उन्होंने सफाई मित्रों का सम्मान भी किया।

दरअसल, राज्य में 30 मार्च से जल गंगा संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक चलने वाला है। इसके तहत जल संरचनाओं को दुरुस्त किया जाएगा, उनकी सफाई होगी ताकि उनकी जल संग्रहण क्षमता में इजाफा हो।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना के साथ आरती भी की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, एक कदम जल संरक्षण की ओर... आज उज्जैन स्थित रामघाट पर सफाई मित्रों संग जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्य में सहभागिता की और सफाई मित्रों को सम्मानित किया। क्षिप्रा मैया की कृपा से स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के समस्त कार्य पूर्ण हो रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, मैया के आशीर्वाद से जल संरक्षण का पुनीत संकल्प भी पूरा हो, यही कामना है। हम सब जानते हैं कि जल हमारे जीवन का मूल आधार है, इसका संरक्षण हमारा कर्तव्य है। आइए, हम सब मिलकर जलस्रोतों को स्वच्छ बनाएं और संरक्षित करें।

उन्होंने बेतवा नदी की स्थिति और उसमें आए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, बेतवा नदी का उद्गम कई जल कूपों के कारण प्रभावित हो रहा था, परंतु जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जब इस पर कार्य किया गया, तो मूल गोमुख से बेतवा नदी का प्रवाह फिर से शुरू हो गया। क्षिप्रा मैया के आशीर्वाद से जल संरक्षण का पुनीत संकल्प भी पूरा हो, यही कामना है। जल हमारे जीवन का मूल आधार है, इसका संरक्षण हमारा कर्तव्य है। हम सब मिलकर जल स्रोतों को स्वच्छ बनाएं और संरक्षित करें।

इस वर्ष उज्जैन में 23 से 27 अप्रैल तक पंचकोसी यात्रा होने वाली है। इस यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से खास प्रबंध किए जा रहे हैं। इस यात्रा में शहर एवं ग्रामीण स्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। यात्रा के मार्ग में कई पड़ाव स्थल जल स्रोतों के पास हैं, इसी कारण इनकी सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम भी किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…