द इंडियन व्यू

इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में

रूस की लुडमिला सैमसोनोवा को 6-2, 7-5 से हराकर पोलैंड की इगा स्वियातेक ने पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। नंबर 1 कोर्ट पर खेलते हुए, पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने पहली बार मेजर क्वार्टर फाइनलिस्ट…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
2 min read
इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में

रूस की लुडमिला सैमसोनोवा को 6-2, 7-5 से हराकर पोलैंड की इगा स्वियातेक ने पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। नंबर 1 कोर्ट पर खेलते हुए, पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने पहली बार मेजर क्वार्टर फाइनलिस्ट सैमसोनोवा के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

साभार : गूगल

19वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड की स्वियातेक ने रूसी खिलाड़ी पर 1 घंटा 49 मिनट तक चले मुकाबले में जीती। यह उनकी सैमसोनोवा के खिलाफ लगातार 5वीं जीत है। विश्व नंबर एक खिलाड़ी के रूप में 125 सप्ताह बिताने वाली इगा स्वियातेक चार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी सक्रिय खिलाड़ी बनी।

उनके अलावा इस सूची में सबालेंका, विक्टोरिया अजारेंका और कैरोलिना प्लिसकोवा भी हैं। स्वियातेक ने चार खिताब फ्रेंच ओपन की लाल मिट्टी पर और एक यूएस ओपन की हार्ड कोर्ट पर जीता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के हार्ड कोर्ट पर दो बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

ऑल इंग्लैंड क्लब की घास वाली को‌र्ट पर उनके लिए सबसे मुश्किल साबित हुई। पोलैंड की खिलाड़ी इस साल घास पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस साल इस सतह पर उनका रिकॉर्ड 8-1 है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ विंबलडन परिणाम 2023 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना था। वह 2015 में एग्निज्का राडवांस्का के बाद विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली पोलिश महिला खिलाड़ी बनी।

विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने जर्मनी की लौरा सीगेमंड की कड़ी चुनौती को परास्त कर महिला एकल सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। एक अन्य मैच में अमांडा अनिसिमोवा ने क्वार्टर फाइनल में अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को 6-1, 7-6(9) से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।