द इंडियन व्यू

इंडिया 'ए' हॉकी टीम : आयरलैंड और फ्रांस के खिलाफ जीत से बढ़ा आत्मविश्वास

यूरोपीय दौरे पर गई इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए अभी तक खेले गए चार में से तीन मुकाबले जीत लिए हैं। कप्तान संजय की अगुवाई में टीम ने आक्रामकता और अनुशासन का बेहतरीन मिश्रण दिखाया है। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
2 min read
इंडिया 'ए' हॉकी टीम : आयरलैंड और फ्रांस के खिलाफ जीत से बढ़ा आत्मविश्वास

यूरोपीय दौरे पर गई इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए अभी तक खेले गए चार में से तीन मुकाबले जीत लिए हैं। कप्तान संजय की अगुवाई में टीम ने आक्रामकता और अनुशासन का बेहतरीन मिश्रण दिखाया है।

साभार : गूगल

अब टीम की नजर दौरे के अगले चरण में इंग्लैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड्स के खिलाफ निरंतरता बनाए रखने पर है। टीम ने आयरलैंड और फ्रांस के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की और अब आने वाले कड़े मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम के प्रदर्शन पर कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा, यूरोपीय दौरे की शुरुआत बेहतरीन रही है।

खिलाड़ियों ने जोश और समझदारी के साथ प्रदर्शन किया है। अब तक नीदरलैंड्स में खेलने का अनुभव सकारात्मक रहा है और हम पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि यही प्रदर्शन जारी रहे। उन्होंने कहा, हमारी ट्रेनिंग योजनाएं और प्लेयर कॉम्बिनेशन मैदान पर काम कर रहे हैं, जिससे टीम को आत्मविश्वास मिला है।

खिलाड़ी रणनीति को अच्छी तरह लागू कर रहे हैं और परिपक्वता दिखा रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में भी वे यही तीव्रता बनाए रखेंगे। कप्तान संजय ने भी टीम की तैयारी पर विश्वास जताते हुए कहा, हम इस दौरे में अच्छा कर रहे हैं और हर मैच को एक सीख के रूप में ले रहे हैं। हमारा फोकस एक-एक मैच पर है और हम हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, अभी तक के नतीजे सकारात्मक रहे हैं, लेकिन उससे भी जरूरी यह है कि हम अपनी रणनीति को लागू कर पाए हैं और आक्रामक हॉकी खेली है। आगे कुछ चुनौतीपूर्ण मुकाबले हैं, ऐसे में निरंतरता बनाए रखना सबसे अहम होगा।

इस दौरे का मकसद युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव और एक्सपोजर देना है, जो भविष्य में सीनियर टीम के संभावित खिलाड़ी माने जा रहे हैं। टीम अपना अगला मुकाबला मंगलवार को नीदरलैंड्स के अम्स्टलवीन स्थित वागनर स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम बेल्जियम और दो मुकाबलों में मेज़बान नीदरलैंड्स से भिड़ेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।