द इंडियन व्यू

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 : भारत के वार्म-अप मैच 25 सितंबर से, देखें पूरा कार्यक्रम

भारत के आयोजन में इसी साल सितंबर में शुरू हो रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। आईसीसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। ये वर्ल्ड कर भारत और श्रीलंका की संयुक्त…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 : भारत के वार्म-अप मैच 25 सितंबर से, देखें पूरा कार्यक्रम

भारत के आयोजन में इसी साल सितंबर में शुरू हो रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। आईसीसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। ये वर्ल्ड कर भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

साभार : गूगल

पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। वार्मअप मैच 25 से 28 सितंबर के बीच होंगे, वर्ल्ड कप 30 सितंबर से दो नंवबर के बीच पांच शहरों में खेला जाएगा वार्मअप मैचों के लिए चार वेन्यू को चुना गया है।

टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी आठ टीमें दो-दो वार्मअप मैच खेलेंगी, हालांकि ऑस्ट्रेलिया को छूट है और वह एक ही मैच में हिस्सा लेगी। जहां तक मेजबान भारत की बात है तो उसे अपना पहला वार्मअप मैच इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेलना है। ये मैच 25 सितंबर को खेला जाना है।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1945061681161232666

टीम इंडिया दूसरा मैच 27 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। श्रीलंका ए और इंडिया-ए भी वार्मअप मैचों में हिस्सा लेंगी।

इंडिया-ए एक मैच खेलेगी तो श्रीलंका-ए दो मैच खेलेगी। श्रीलंका-ए बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं इंडिया-ए 28 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी।

आईसीसी ने इन मैचों के लिए चार वेन्यू चुने हैं। इसमें बेंगलुरू स्थिति बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। इसके अलावा कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम के अलावा कोलंबो क्रिकेट ग्राउंड भी है।

वार्मअप मैचों शेड्यूल

25 सितंबर - भारत बनाम इंग्लैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 ग्राउंड, बेंगलुरु

25 सितंबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, एम. चिन्नास्वामी, बेंगलुरु

25 सितंबर - श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो

25 सितंबर - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका 'ए', आर.प्रेमदासा, कोलंबो

27 सितंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 ग्राउंड, बेंगलुरु

27 सितंबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड, एम. चिन्नास्वामी, बेंगलुरु

27 सितंबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो

28 सितंबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत 'ए', बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 ग्राउंड, बेंगलुरु

28 सितंबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका 'ए', कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।